trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar01769564
Home >>पटना

Barh News: 3 दिन में निकल गई प्रेम विवाह की हवा, ससुराल से दुल्हन को धक्का मार कर भगाया

Barh News: बिहार के बाढ़ थाना क्षेत्र के शहरी गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आने जाने के दौरान सराहना गांव निवासी सनी कुमार नामक युवक का प्रेम शहरी गांव की सुलेखा नामक लड़की से हो गई.

Advertisement
Barh News: 3 दिन में निकल गई प्रेम विवाह की हवा, ससुराल से दुल्हन को धक्का मार कर भगाया
Stop
Zee Bihar-Jharkhand Web Team|Updated: Jul 07, 2023, 01:50 PM IST

बाढ़ः Barh News: बिहार के बाढ़ थाना क्षेत्र के शहरी गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आने जाने के दौरान सराहना गांव निवासी सनी कुमार नामक युवक का प्रेम शहरी गांव की सुलेखा नामक लड़की से हो गई. धीरे-धीरे प्यार मोहब्बत और जीने मरने की कसमें खाने के बाद आखिरकार सनी और सुलेखा ने 3 जुलाई को शादी कर ली. 

लड़के को अपने घर बुलाकर शादी रचा ली. जिसके बाद सनी लड़की को अपना घर ना ले जाकर पटना में घूमाता रहा और आखिरकार 1 दिन पहले लड़की को बाढ़ स्टेशन के पास सराहना गांव के तीन लड़कों के साथ विवाहिता को छोड़ कर भाग गया. वहीं दूसरी तरफ लड़के पक्ष के परिजनों ने लड़के के अचानक गायब हो जाने की शिकायत पुलिस से की है. 

वहीं लड़की पक्ष के लोग आपसी समझौते और लड़के वालों से आरजू विनती करने के लिए लड़की को लेकर सराहना गांव पहुंचा. जहां दोनों पक्ष में जमकर कहासुनी हुई और बाद में लड़की वाले को धक्का मार कर भगा दिया गया. जिसके बाद सुलेखा अपने परिजनों के साथ ससुराल वालों के खिलाफ लिखित शिकायत बाढ़ पुलिस से की है. 

लड़की पक्ष वालों का कहना है कि लड़के ने लड़की की जिंदगी बर्बाद कर सड़क पर छोड़ दिया है. इसकी सजा उसे मिलनी चाहिए. वहीं लड़के पक्ष वालों का कहना है कि उसके लड़के को लड़की पक्ष वालों ने कहीं गायब कर दिया है. जबकि लड़की पक्ष का कहना है कि लड़का जिस मोटरसाइकिल से हमारे घर पर आया था. वह मोटरसाइकिल अभी भी हमारे पास घर पर ही है और लड़का की मां ने लड़के को कहीं भगा दिया है. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है.

इनपुट- सुनील कुमार 

यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: दो गुट के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों में मची अफरा-तफरी

Read More
{}{}