trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar01509478
Home >>पटना

Aaj Ka Panchang 1 Januray 2023: पंचांग में जानिए आज रविवार को नए साल की शुरुआत पर कैसा है शुभ मुहूर्त, समय और नक्षत्र

पंचांग सनातन परंपरा का एक जरूर अंग है. इसके जरिए ही तिथियों की गणना, राहुकाल, शुभ अशुभ समय आदि के बारे में पता चलता है. सनातन परंपरा में हर एक दिन अलग अलग देवताओं को समर्पित है.

Advertisement
 (फाइल फोटो)
Stop
Zee Bihar-Jharkhand Web Team|Updated: Dec 31, 2022, 08:26 PM IST

पटनाः Aaj Ka Panchang 1 January 2023: पंचांग सनातन परंपरा का एक जरूर अंग है. इसके जरिए ही तिथियों की गणना, राहुकाल, शुभ अशुभ समय आदि के बारे में पता चलता है. सनातन परंपरा में हर एक दिन अलग अलग देवताओं को समर्पित है. ऐसे में रविवार का दिन भी बड़ा खास होता है और इस दिन भगवान विष्णु और सूर्यदेव की पूजा होती है. इस दिन श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करना शुभ माना जाता है. इसके अलावा आप  श्री रामचरितमानस का पाठ कर सकते हैं. आज के दिन इस पाठ का बहुत महत्व है. 

जानें आज का पंचांग 

आज विक्रम संवत 2079 पौष मास शुक्ल पक्ष दशमी तिथि रविवार है आज दशमी तिथि टाइम 7:11 तक रहेगी तदुपरांत एकादशी तिथि आरंभ हो जाएगी आज अश्विनी नक्षत्र दोपहर 12:48 तक रहेगा उसके पश्चात भरणी  नक्षत्र आरंभ हो जाएगा आज सूर्योदय के समय शिव योग है जो प्रातः 7:25 तक रहेगा पश्चात् सिद्ध योग आरंभ हो जाएगा आज चंद्रमा मेष राशि में चलायमान रहेंगे आज अभिजीत मुहूर्त का समय मध्यान्ह 12:09 से 12:51 तक रहेगा विजय मुहूर्त दोपहर 2:15 से 2:57 के मध्य है तथा गोधूलि मुहूर्त का समय शाम 5:42 से 6:09 तक का है आज राहुकाल सायं 4:26 से 5:45 तक रहेगा आज गंड मूल नक्षत्र सर्वार्थ सिद्धि योग रवि योग है आज से नव ईस्वी सन 2023 का शुभारंभ हो रहा है. 

राहुकाल
दिल्ली   शाम 04:16 से शाम 05:34 तक
मुंबई   शाम 04:49 से शाम 06:11 तक
चंडीगढ़   सुबह 04:15 से शाम 05:31 तक
लखनऊ   शाम 04:05 से शाम 05:23 तक
भोपाल   शाम 04:24 से शाम 05:44 तक
कोलकाता   दोपहर बाद 03:41 से शाम 05:02 तक
अहमदाबाद   शाम 04:43 शाम 06:04 तक
चेन्नई   शाम 04:27 से शाम 05:52 तक
सूर्योदय सूर्यास्त का समय 
सूर्योदय  सुबह 7:13 बजे 
सूर्यास्त  शाम 5: 34 बजे

Read More
{}{}