trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar01769525
Home >>जमशेदपुर

Jamshedpur News: दो गुट के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों में मची अफरा-तफरी

बिहार के जमशेदपुर शहर में अपराधी बेलगाम होते जा रहे है. जमशेदपुर के मानगो गोल चक्कर पर दो गुट के लोगों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. इस दौरान दोनों पक्ष की ओर से सात से आठ राउंड गोली चलाई गई. 

Advertisement
Jamshedpur News: दो गुट के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों में मची अफरा-तफरी
Stop
Zee Bihar-Jharkhand Web Team|Updated: Jul 07, 2023, 01:32 PM IST

जमशेदपुर: बिहार के जमशेदपुर शहर में अपराधी बेलगाम होते जा रहे है. जमशेदपुर के मानगो गोल चक्कर पर दो गुट के लोगों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. इस दौरान दोनों पक्ष की ओर से सात से आठ राउंड गोली चलाई गई. गोली की आवाज सुन मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल मच गया. 

हालांकि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी. पुलिस ने घटनास्थल से 4 खोखा बरामद किए है. वहीं घटना के बाद से सभी अपराधी फरार हो गए. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. ये घटना मानगो थाना क्षेत्र के मानगो चौक की बताई जा रही है. 

जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत मानगो चौक के पास आज शुक्रवार की सुबह दो गुटों के बीच आपसी रंजिश में ताबड़तोड़ गोलियां चली. गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में अफरा–तफरी मच गई. हालांकि, इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी है. 

इधर, सूचना पाकर मानगो पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई. घटना स्थल से पुलिस ने तीन खोखा भी बरामद किए है. मिली जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर छोटा पुल के पास कुछ युवक पैदल आए और एक युवक पर हथियार तान दिया. हथियार देखकर दूसरे गुट के युवक ने भी हथियार निकाल लिये. इसके बाद दोनों गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई. वहीं बीच सड़क पर दिनदहाड़े गोली चलने से इलाके में दहशत फैल गई. थोड़ी देर बाद दोनों गुटों के लोग पैदल ही भाग खड़े हुए. बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वालों ने 7 से 8 राउंड फायरिंग की है. सभी मानगो के ही रहने वाले बताए जा रहे है.

इनपुट-आशीष तिवारी 

यह भी पढ़ें- Sahibganj News: पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ा लिखा कर बनाया ANM, फिर मिला धोखा, बेटे संग लापता

Read More
{}{}