Home >>Bhojpuri Cinema

Rang De Basanti Trailer: रंग दे बसंती का ट्रेलर रिलीज, न्यू लुक में दिखे खेसारी, बोले- 'जय श्रीराम'

Bhojpuri Film Rang De Basanti Trailer: भोजपुरी फिल्म रंग दे बसंती का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में खेसारी लाल यादव नए लुक में नजर आ रहे हैं. वह एक तरफ जांबाज सेना के जवान के रूप दिख रहे हैं. दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) यूनिवर्सिटी में एक युवा नेता के रूप में प्रभु श्रीराम का घोष बुलंद करते नजर आ हैं.

Advertisement
फिल्म रंग दे बसंती का ट्रेलर रिलीज
Stop
Zee Bihar-Jharkhand Web Team|Updated: Mar 02, 2024, 05:01 PM IST

Rang De Basanti Trailer: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की आने वाली फिल्म रंग दे बसंती का ट्रेलर 2 मार्च, 2024, दिन शनिवार को रिलीज हो गया. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) फिल्म के ट्रेलर में फुल एक्शन में दिखाई दे रहे हैं. इस भोजपुरी फिल्म में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) जांबाज सेना के जवान के रूप दिख रहे हैं. ट्रेलर (Rang De Basanti) के अनुसार, जो देश के खातिर हमेशा मर मिटने को तैयार रहता है. ट्रेलर में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) यूनिवर्सिटी में एक युवा नेता के रूप में प्रभु श्रीराम का घोष बुलंद करते नजर आ हैं.

भोजपुरी फिल्म रंग दे बसंती (Rang De Basanti)  को एस आर के म्यूजिक ने बनाया है. इस फिल्म (Rang De Basanti)  के निर्माता रौशन सिंह, निर्देशक प्रेमांशु सिंह और सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं. फिल्म रंग दे बसंती में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ रति पांडेय और डायना खान मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में गाने एक से बढ़कर एक हैं. दर्शकों को इस फिल्म में बॉलीवुड के बड़े सिंगरों की आवाज में गाने सुनने को मिलेंगे. 

फिल्म रंग दे बसंती (Rang De Basanti)  में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), रति पांडे और डायना खान मुख्य भूमिका में हैं. वहीं, मास्टर ऋषभ यादव राज प्रेमी, अमिताभ भट्टाचार्य, फिरोज खान, मीर सरवर, अमित तिवारी, प्रकाश जैश, समर्थ चतुर्वेदी, ज्योति कलश, संजय महानंद, रीना रानी, सुजान सिंह, सोनू पांडेय, श्रद्धा नवल, रितु चौहान, रिंकू भारती, खुशबू यादव, संजय वर्मा, नेहा पाठक, अखिलेश कुमार अक्की, निकिता भारद्वाज, चाहत प्रमुख और सूर्या द्विवेदी अहम भूमिका में हैं. 

यह भी पढ़ें: Bhojpuri News: पवन सिंह का बीजेपी से टिकट कन्फर्म! इस सीट से लड़ेंगे चुनाव- सूत्र

रंग दे बसंती फिल्म (Rang De Basanti)  की स्टोरी मनोज कुशवाहा ने लिखा है. जबाकि म्यूजिक ओम झा ने दिया है. इस फिल्म के गाने प्यारेलाल यादव ,अरविंद तिवारी, राकेश निराला, डॉ. कृष्णा एन शर्मा, सत्य सावरकर, प्यारेलाल यादव  और अरविंद तिवारी ने लिखे हैं. यह फिल्म 22 मार्च, 2024 को पैन इंडिया रिलीज होगी. 

{}{}