trendingNow11650130
Hindi News >>देश
Advertisement

अनुराग ठाकुर ने भाजपा के खिलाफ विपक्ष की एकजुटता पर बोला हमाला, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

Loksabha Election 2024: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के विपक्षी दलों के प्रयासों पर बुधवार को कटाक्ष किया और गठबंधन को “भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबी पार्टियों का ठगबंधन” करार दिया.

अनुराग ठाकुर ने भाजपा के खिलाफ विपक्ष की एकजुटता पर बोला हमाला, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
Stop
Gunateet Ojha|Updated: Apr 12, 2023, 11:41 PM IST

Loksabha Election 2024: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के विपक्षी दलों के प्रयासों पर बुधवार को कटाक्ष किया और गठबंधन को “भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबी पार्टियों का ठगबंधन” करार दिया.

ठाकुर ने यहां मीडिया से कहा, “लोग जानते हैं कि इन दलों की कोई सामान्य नीति या विचारधारा नहीं है और चुनाव जीतने के लिए झूठे वादे करते हैं. इस तरह के प्रयोग 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में विफल रहे थे.”

इससे पहले बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ एक "ऐतिहासिक" बैठक की और अगले आम चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए अधिक से अधिक विपक्षी दलों को एक साथ लाने का फैसला किया.

ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस और अन्य पार्टियां चुनाव जीतने के लिए झूठे वादे करती हैं, और उन्हें कभी पूरा नहीं करती है.

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हमेशा वहीं किया है जो कहा है .

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले ताज़ा ख़बर अभी पढ़ें सिर्फ़ Zee News Hindi पर| आज की ताजा ख़बर, लाइव न्यूज अपडेट, सबसे ज़्यादा पढ़ी जाने वाली सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Zee News हिंदी|

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Read More
{}{}