trendingNow12150083
Hindi News >>टीवी
Advertisement

भाईचारा ऑन टॉप....एल्विश यादव और सागर ठाकुर का झगड़ा हुआ खत्म, बोले - 'एक घर में बर्तन...'

Elvish vs Maxtern Controversy: एल्विश यादव और सागर ठाकुर के बीच चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है. एल्विश ने खुद सागर के साथ एक फोटो शेयर की है. फोटो में दोनों के चेहरे पर स्माइल नजर आ रही है. 

भाईचारा ऑन टॉप....एल्विश यादव और सागर ठाकुर का झगड़ा हुआ खत्म, बोले - 'एक घर में बर्तन...'
Stop
Geetu Katyal|Updated: Mar 10, 2024, 07:48 PM IST

Elvish vs Maxtern Controversy: एल्विश यादव और सागर ठाकुर के बीच चल रहा विवाद पिछले कुछ समय से चर्चा में था. दोनों अपनी-अपनी तरफ के पक्ष रख रहे थे. वहीं, सागर ने एक वीडियो शेयर कर एल्विश पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए थे. मगर अब सारा विवाद और लड़ाई-झगड़ा खत्म हो गया है. एल्विश ने सागर के साथ एक फोटो शेयर की है और कैप्शन में भाईचारे को टॉप लिखा है. 

एल्विश यादव और सागर ठाकुर का झगड़ा खत्म (Elvish Yadav-Sagar Thakur Fight Resolved)

एल्विश यादव और सागर ठाकुर के विवाद के बाद से दोनों को लेकर अपडटे सामने आ रहे थे. कोई एल्विश का सपोर्ट करता दिखा, तो कोई सागर का. मगर अब दोनों का झगड़ा खत्म हो गया है. एल्विश ने एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसमें दोनों एक साथ स्माइल करते नजर आ रहे हैं. साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, "एक घर में बर्तन होते हैं तो बजेंगे तो सही. भाईचारा ऑन टॉप." बता दें कि सागर ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एल्विश उन्हें मारते दिखाई दे रहे थे. वहीं. एल्विश ने भी अपना पक्ष रखा था. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

क्यों हुआ था झगड़ा? 

एल्विश के पोस्ट पर सागर लगातार रिएक्ट कर रहे थे. इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात हुई. एल्विश का कहना था कि उन्होंने सागर को अपने घर बुलाया था, पर उन्होंने बदतमीजी की. इसके बाद सागर के दोस्त की दुकान पर एल्विश उनसे मिलने गए. इस दौरान का वीडियो सामने भी आया था, जिसमें एल्विश उन्हें मारते नजर आए थे. यहीं से विवाद आगे बढ़ता गया और मामला पुलिस तक पहुंचा. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

लोग दे रहे हैं मजेदार रिएक्शन 

एल्विश ने जैसे ही फोटो शेयर की फैंस ने मजेदार रिएक्शन देना शुरू कर दिया. कोई सिस्टम हैंग लिख रहा है तो कोई भाईचारा ऑन टॉप. वहीं कुछ लोग कमेंट सेक्शन में ध्रुव राठी को भी याद कर रहे हैं. जिन्होंने इस झगड़े में सागर का सपोर्ट किया था.बता दें कि एल्विश का ध्रुव राठी के साथ भी विवाद हो चुका है. 

  

Read More
{}{}