trendingNow11821625
Hindi News >>टीवी
Advertisement

Ekta Kapoor की 'नई नागिन' बनते ही एक्ट्रेस को मिली गुड न्यूज, टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर दिखा जलवा

Ekta Kapoor की नई नागिन प्रियंका चाहर चौधरी लगातार सुर्खियों में हैं. वहीं अब टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर प्रियंका का वीडियो दिखाया गया है जो तेजी से वायरल हो रहा है.  

एकता कपूर की नई नागिन
Stop
Shipra Saxena|Updated: Aug 12, 2023, 06:03 PM IST

Naagin 7: एकता कपूर की नई नागिन प्रियंका चाहर चौधरी ( Priyanka Chahar Choudhary) इन दिनों 'नागिन 7' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. वहीं अब एकता कपूर की नई नागिन प्रियंका चाहर चौधरी को जन्मदिन पर इतना बड़ा तोहफा मिला है, जिसके बाद प्रियंका फूले नहीं समा रही. प्रियंका का टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर वीडियो दिखाया गया, जो एक्ट्रेस के लिए जन्मदिन का बेस्ट तोहफा है.

टाइम्स स्क्वायर पर प्रियंका का जलवा
प्रियंका चाहर चौधरी का टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर वीडियो दिखाया गया. एक्ट्रेस के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं है. जिसे लेकर एक्ट्रेस काफी ज्यादा खुश हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनका वीडियो टाइम्स स्क्वायर में चलता नजर आ रहा है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'ये अब तक का सबसे बेहतरीन गिफ्ट है.' 

 

राजीव अदतिया ने दिया सरप्राइज
प्रियंका चाहर चौधरी और राजीव अदतिया अच्छे दोस्त हैं. अपने दोस्त के बर्थडे पर राजीव ने प्रियंका को सरप्राइज दिया. राजीव ने प्रियंका के घर को गुब्बारों से सजाया और उनके इस दिन को खास बना दिया. प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल हो रहा है. राजीव ने इस वीडियो में प्रियंका को गले लगाकर बर्थडे विश किया. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajiv Adatia (@rajivadatia)

 

ले रही 2 लाख फीस
खबरों की मानें तो प्रियंका चाहर चौधरी एकता कपूर की 'नागिन 7' (Naagin 7) बनने के लिए करीबन 1.5 लाख एक एपिसोड के चार्ज कर रही हैं. हालांकि प्रियंका को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. आपको बता दें, प्रियंका चाहर चौधरी के 'नागिन 7' में कास्ट होने की खबरें 'बिग बॉस 16' के दौरान ही आने लगी थीं. इन खबरों पर ना तो प्रियंका और ना ही एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने चुप्पी तोड़ी है. प्रियंका की 'बिग बॉस' के बाद काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी बढ़ गई है.

Read More
{}{}