trendingNow12250862
Hindi News >>टीवी
Advertisement

मुंबई की भयंकर बारिश में दिव्यांका त्रिपाठी ने किया डांस, और हो गईं ट्रोल

Divyanka Tripathi Gets Trolled: अभी कुछ दिन पहले 'बिग बॉस 17' फेम एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा को मुंबई में आए तूफान में डांस करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था. अब टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी मुंबई की बारिश में डांस करने के बाद ट्रोल हो रही हैं.

क्यों ट्रोल हो गईं दिव्यांका त्रिपाठी?
Stop
Mridula Bhardwaj|Updated: May 17, 2024, 07:09 AM IST

Divyanka Tripathi Gets Trolled: मुंबई में हाल ही में हुई बारिश ने शहर में तबाही मचा दी. कुछ लोगों की मौत हो गई तो कई लोग घायल हो गए. इस बीच गुरुवार, 16 मई को टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति विवेक दहिया के साथ मुंबई की बारिश का मजा लेती हुई नजर आ रही हैं.'ये है मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस ने वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि उन्हें बाद में पता चला था कि इस तूफान ने मुंबई में परेशानी खड़ी कर दी थी.

मुंबई की बारिश में छत पर डांस करते हुए और पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के साथ रोमांटिक होते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में दिव्यंका और विवेक बारिश और हवा का मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि कैसे एक ही घटना अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग हो सकती हैं. 

शाहरुख क्यों बुलाते हैं स्टेज पर कम सुंदर लड़कियां? प्रीति जिंटा ने पूछा सवाल तो मिला ये करारा जवाब

दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''यह तूफान दुर्भाग्य से मुंबई के लिए विनाशकारी साबित हुआ, हमें बाद में पता चला. यहां हवाओं के सुंदर पक्ष की एक झलक है, जिसे हमने अनुभव किया. यह घटना हमें याद दिलाती है कि कैसे एक ही घटना अलग-अलग व्यक्तियों पर बेहद विपरीत प्रभाव डाल सकती है.''  हालांकि, उनके इस वीडियो के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

दिव्यांका त्रिपाठी हो रही ट्रोल
इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. एक यूजर्स ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'अमीरों के लिए मजा है और गरीबों के लिए सजा...'. वहीं, एक अन्य यूजर ने इस पोस्ट के लिए दिव्यांका को असंवेदनशील बताया है. हालांकि, बहुत सारे यूजर्स इस पोस्ट पर दिव्यांका त्रिपाठी की हाल ही में हुई सर्जरी के बारे में उनका हालचाल पूछ रहे हैं.

नीला आसमान और समुद्र का किनारा... गर्लफ्रेंड संग इमरान खान का रोमांस, लेखा ने पहली बार दिखाई ऐसी तस्वीर

वर्कफ्रंट पर दिव्यांका त्रिपाठी
बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने 2006 में 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' नाम के डेली सोप से टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की थी. वह फिलहाल वेब सीरीज 'अदृश्यम' में इंस्पेक्टर पार्वती सहगल के किरदार में नजर आ रही हैं. इसमें रवि वर्मा के रूप में एजाज खान भी हैं.

Read More
{}{}