trendingNow11367861
Hindi News >>रीजनल सिनेमा
Advertisement

Bhojpuri Song: दो-दो हसीनाओं के बीच ऐसे फंसे खेसारी लाल यादव, जान छुड़ाना भी हुआ मुश्किल

Khesari Lal Bhojpuri Song: खेसारी लाल के गाने आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और अब एक और गाना सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है, जिसका नाम है- 'अंगूरी से ना छुए'.  

भोजपुरी गाना
Stop
Zee News Desk|Updated: Sep 26, 2022, 08:40 AM IST

Khesari Lal Yadav Song: भोजपुरी सिनेमा जगत में बोल्ड गानों की भरमार लगी रहती है. आए दिन कोई ना कोई गाना यूट्यूब पर धमाल मचा ही रहा होता है. यू्ं तो इस इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स हैं जो एक्टिंग के साथ-साथ गाना गाने का भी काम करते हैं और इन्हीं एक्टर्स की लिस्ट में शुमार होते हैं भोजपुरी सिनेमा जगत सलमान खान यानी खेसारी लाल यादव. जी हां, खेसारी काफी मल्टी टैलेंटेड एक्टर हैं. उनके गाने आए दिन सोशल मीडिया पर धमाल मचाए रहते हैं. लेकिन इन दिनों एक्टर का एक ऐसा गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वो दो लड़कियों के बीच घिरे नजर आ रहे हैं.

दो हसीनाओं के बीच फंसे खेसारी

भोजपुरी सिनेमा के एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अक्सर अपने भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज के चलते चर्चा में रहते हैं. 'अंगूरी से ना छुए' गाने में खेसारी लाल यादव के साथ अक्षरा सिंह और सीमा सिंह नजर आ रही हैं. दोनों भोजपुरी हसीनाओं के बाद खेसारी लाल यादव बुरी तरह फंसे नजर आ रहे हैं. इस गाने को इंदु सोनाली (indu sonali) और अल्‍का पहाड़िया ने मिलकर गाया है. इस गाने के बोल प्‍यारे लाल यादव ने लिखे हैं. इसका म्यूजिक घुंघरू ने दिया है. 

 

 

लोगों को पसंदीदा खेसारी

भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार अभिनेता और सिंगर खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. खेसारी लाल यादव के गाने का जलवा हर तरफ कायम है. खेसारी लाल यादव को चाहनेवाले करोड़ों की संख्या में भोजपुरी के दर्शक हैं. खेसारी के हर गाने को लोग अपना भरपूर प्यार देते हैं.

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

Read More
{}{}