Hindi News >>बॉलीवुड
Advertisement

क्या एक दूसरे को डेट कर रहे Khushi और Vedang? 'द आर्चीज' एक्टर ने खोला राज

Khushi Kapoor Vedang Raina: जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले वेदांग रैना और खुशी कपूर के डेटिंग की खबरों से सोशल मीडिया पर सामने आ रही है, जिसको लेकर वेदांग ने सच बताया

क्या एक दूसरे को डेट कर रहे Khushi और Vedang?
Stop
Vandana Saini|Updated: Dec 30, 2023, 07:06 PM IST

Khushi Kapoor Vedang Raina Dating Rumors: फिल्म निर्देशक जोया अख्तर (Zoya Akhtar) की फिल्म 'द आर्चीज' (The Archies) से अपना बॉलीवुड डेब्यू देने वाले खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और वेदांग रैना (Vedang Raina) के डेटिंग की खबरों मीडिया में तेजी से फैल रही है. इसी बीच वेदांग ने इसको लेकर खुलासा किया और बताया क्या सच है और क्या झूठ. 

हाल ही में टाइम्स नाउ के साथ एक इंटरव्यू के दौरान वेदांग रैना ने खुशी कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. दरअसल, खुशी और वेदांग को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिसके बाद दोनों के डेटिंग रूमर्स तेजी से सामने आ रही हैं. इन्हीं अफवाहों पर बात करते हुए वेदांग ने कहा, 'खुशी और मैं कई चीजों में एक जैसे चॉइस रखते हैं'. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushi05k)

खुशी संग डेटिंग पर क्या बोले वेदांग

वेदांग ने कहा, 'हम दोनों का म्यूजिक में एक जैसे टेस्ट है, लेकिन मैं और खुशी एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं. हमारे रिश्ता दोस्ती के मामले में बहुत स्ट्रांग है. हम एक दूसरे को बहुत लंबे समय से जानते हैं और हम कई चीजों पर जुड़े हुए हैं'. वेदांग ने बात करते हुए आगे बताया, 'मैं अभी सिंगल हूं. उम्मीद है कि जब सही समय आएगा तो ये सब भी बदल जाएगा'. दरअसल, वेदांग रैना अपनी को-स्टार खुशी कपूर की बर्थडे पार्टी में नजर आए थे, जिसके बाद दोनों के बीच डेटिंग की अफवाह उड़ी थी. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vedang Raina (@vedangraina)

'द आर्चीज' से किया डेब्यू 

ऐसे कई मौके आए जहां खुशी और वेदांग को साथ में देखा गया. मीडिया सेंसेशन ओरी ने कुछ समय पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें भी खुशी और वेदांग साथ में बैठे नजर आए थे. बता दें, खुशी कपूर और वेदांग रैना के अलावा फिल्म 'द आर्चीज' से कई स्टार किड्स ने अपना डेव्यू दिया था. इस फिल्म में खुशी और वेदांग के अलावा सुहाना खान, अगस्त्या नंदा, मिहिर आहूजा, युवराज मेंडा और अदिति सहगल जैसे स्टार किड्स नजर आए थे.

{}{}