Hindi News >>बॉलीवुड
Advertisement

VIDEO: सलमान खान और महेंद्र सिंह धोनी खड़े थे एक-साथ, फिर हुई रणवीर सिंह की एंट्री और...

Salman Khan MS Dhoni Video Viral: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग बैश में सिनेमा, खेल, राजनीति हर जगत से तमाम दिग्गज हस्तियां पहुंची हुई हैं. जामनगर में हो रहे इस इवेंट में तमाम बड़े सेलिब्रिटी एक छत के नीचे हैं और एक-दूसरे से मिल रहे हैं. इसी कड़ी में सलमान खान और महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

जब थाला धोनी से टकराए सलमान खान...
Stop
Mridula Bhardwaj|Updated: Mar 03, 2024, 01:12 PM IST

Salman Khan MS Dhoni Video Viral: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री वेडिंग बैश में कई बॉलीवुड दिग्गज शामिल हुए हैं. सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, खेल जगत की भी तमाम दिग्गज हस्तियां भी इस मौके पर शामिल हुई हैं. इस इवेंट पर बड़े से बड़े स्टार्स को एकसाथ देखने का मौका मिल रहा है, जो किसी ट्रीट से कम नहीं है. ऐसे में जब बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और क्रिकेट के थाला महेंद्र सिंह धोनी का आमना-सामना हुआ तो यह फैन्स के लिए एक बड़ा पल था. 

इस इवेंट में 'टाइगर 3' स्टार सलमान खान (Salman Khan) को अनंत अंबानी, बॉलीवुड के दूसरे सेलिब्रिटीज के साथ-साथ क्रिकेट जगत के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से भी मिलते हुए देखा गया. वीडियो में सलमान खान को काले रंग के कुर्ता-पठानी सेट में शानदार अंदाज में देखा जा सकता है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि धोनी और सलमान खान खान खड़े हुए हैं. इसके बाद रणवीर सिंह की एंट्री होती है.
 
क्या सलमान ने किया धोनी को इग्नोर?
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के आने पर सलमान खान रणवीर सिंह को गले लगाकर उनसे मिलते हैं. वहीं, धोनी थोड़ा पीछे चले जाते हैं. इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स कमेंट कर रहे हैं कि सलमान खान ने महेंद्र सिंह धोनी को इग्नोर किया है. फैन्स सोशल मीडिया पर सलमान खान के इस बिहेव से काफी नाराज भी दिख रहे हैं. हालांकि, सलमान ने सच में धोनी को इग्नोर किया है या नहीं. इसके बारे में तो कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन कुछ महीनों पहले ही सलमान खान ने महेंद्र सिंह धोनी को अपना फेवरेट क्रिकेटर बताया था. हालांकि, कुछ फैन्स का कहना है कि धोनी के पीछे साक्षी के साथ अर्जुन कपूर खड़े हुए थे. शायद यह वजह थी कि सलमान खान, धोनी से कटे-कटे से दिखाई दिए.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सलमान खान ने अनंत अंबानी को गले लगाकर दी बधाई
सलमान खान ने अनंत अंबानी को गले लगाकर बधाई दी. सलमान खान और अनंत अंबानी का वीडियो काफी पसंद आ रहा है.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी और ड्वेन ब्रावो के साथ किया डांडिया
अनंत और राधिका के प्री वेडिंग बैश के दूसरे डांडिया नाइट का भी कार्यक्रम रखा गया. इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी को पत्नी साक्षी और साथी क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो के साथ डांडिया करते हुए देखा गया. फैन्स को धोनी के डांडिया का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मुकेश अंबानी ने किया धोनी का स्वागत
मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी महेंद्र सिंह धोनी का स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं. सभी के हाथों में डांडिया हैं. मुकेश अंबानी धोनी को गले लगाकर उनका स्वागत करते हैं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आईपीएल 2024 के लिए तैयार हैं धोनी
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले फैन्स को महेंद्र सिंह धोनी की झलक देखने को मिल गई है. धोनी की नजरें अब आईपीएल 2024 सीजन पर टिकी होंगी, क्योंकि वह चेन्नई सुपर किंग्स को छठा खिताब दिलाना चाहते हैं. पूर्व भारतीय कप्तान ने पिछले सीजन के फाइनल के बाद संकेत दिया था कि आगामी आईपीएल उनका अंतिम टूर्मामेंट हो सकता है. धोनी पिछले सीजन में घुटने की समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन नए सीजन से पहले उन्होंने इसकी सर्जरी करवाई. भारतीय विकेटकीपर ने टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारी काफी पहले ही शुरू कर दी थी.

{}{}