trendingNow12139392
Hindi News >>बॉलीवुड
Advertisement

'मेरा बच्चा हो रहा है...' अंबानी के फंक्शन में एक्साइटेड हुए रणवीर सिंह, क्या-क्या बोल गए?

Ranveer Singh-Deepika Padukone Video: रणवीर सिंह अक्सर कुछ ऐसा करते हैं कि फैंस का दिल जीत लेते हैं. अनंत अंबानी के प्री वेडिंग बैश में भी उन्होंने अपने होने वाले बच्चे को लेकर एक्साइटमेंट जाहीर की. उनका वीडियो इंटरनेट पर छा गया है. 

'मेरा बच्चा हो रहा है...' अंबानी के फंक्शन में एक्साइटेड हुए रणवीर सिंह, क्या-क्या बोल गए?
Stop
Geetu Katyal|Updated: Mar 03, 2024, 07:22 PM IST

Ranveer Singh-Deepika Padukone Video: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कुछ समय पहले हैं फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है. जल्द ही पेरेंट्स बनने वाला कपल इन दिनों अंबानी परिवार के फंक्शन का आनंद ले रहा है. बीती रात सभी सितारों के साथ रणवीर-दीपिका ने भी जमकर मस्ती की. सामने आ रहे वीडियो में दोनों स्टेज पर डांस भी करते दिख रहे हैं. पर डांस शुरू करने से पहले एक्टर बहुत ही खास स्टाइल में अपनी अपनी खुशी जाहिर करते हैं. साथ ही दीपिका की तारीफ भी करते दिखते हैं. 

खुशी से झूमे रणवीर सिंह 

रणवीर सिंह का यह वीडियो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग का है. रणवीर कहते हैं, "7 सालों बाद अनंत राधिका की शादी हो रही है. मेरा बच्चा हो रहा है. क्या ही हो रहा है." यह कहते हुए वो बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद वो आगे दीपिका को देखते हुए कहते हैं, "हेल्लो बेब्स, रॉकी रंधावा दिस साइड. फ्रॉम लास्ट लाइफ. तुम ग्लो कर रही हो. इसका राज क्या है? लेट्स डांस." फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' वाले किरदार में रणवीर को देख सभी खुशी से चिल्लाने लग जाते हैं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

सुपरहिट है रणवीर और दीपिका की जोड़ी 

रिलेशनशिप की शुरुआत से लेकर दीपिका के साथ शादी करने के बाद तक, रणवीर सिंह की एक्ट्रेस के लिए दीवानगी जरा भी कम नहीं हुई है. हर एक इवेंट और इंटरव्यू में वो अपनी वाइफ पर प्यार लुटाते नजर आते हैं. यही कारण है कि फैंस भी उन्हें बहुत पसंद करते हैं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

कपल की धमाकेदार परफॉर्मेंस 

दीपिका और रणवीर ने पार्टी में 'दिल धड़कने दो' के 'गल्ला गुड़िया' गाने पर डांस किया था. अभिनेता खुद दीपिका का हाथ थामकर उन्हें स्टेज पर ले जाते दिखे थे. इस दौरान रणवीर शेरवानी में डैशिंग और दीपिका लहंगे में परी जैसी दिख रही हैं. 

Read More
{}{}