trendingNow11642054
Hindi News >>बॉलीवुड
Advertisement

Priyanka Chopra ने किए बप्पा के दर्शन, लाडली को लेकर पहुंचीं सिद्धिविनायक मंदिर

Priyanka Chopra At Sidhivinayak Temple:  प्रियंका चोपड़ा गुरुवार को बप्पा का आशीर्वाद लेने मुंबईके सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचीं. वो भी अकेले नहीं बल्कि बेटी मालती के साथ.

Priyanka Chopra ने किए बप्पा के दर्शन, लाडली को लेकर पहुंचीं सिद्धिविनायक मंदिर
Stop
Pooja Chowdhary|Updated: Apr 06, 2023, 11:07 PM IST

Priyanka Chopra Daughter: गुरुवार को प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बार फिर स्पॉट हुईं वो भी मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में. लेकिन यहां वो अकेली नहीं पहुंची थीं बल्कि उनके साथ थी उनकी एक साल की लाडली मालती मैरी. ये पहला मौका है जब मालती भारत आई हैं. इससे पहले प्रियंका अकेले ही भारत आई थीं लिहाजा ये दौरान दोनों के लिए बेहद खास है. वहीं प्रियंका बप्पा का आशीर्वाद लाडली को दिलाने के लिए उन्हें लेकर मंदिर पहुंचीं. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो 
एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है जिसमें प्रियंका चोपड़ा सिद्धिविनायक मंदिर में नजर आ रही हैं. उन्होंने गोद में बेटी मालती को पकड़ा है. पंडित जी उन्हें टीका लगा रहे हैं तो साथ ही उन्हें आशीर्वाद भी दे रहे हैं. हालांकि इस वीडियो में निक जोनास नजर नहीं आ रहे हैं. 

प्रियंका को भारत आए 5-6 दिन हो चुके हैं. मुंबई आते ही सीधे वो नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के इवेंट पर पहुंची थीं जहां निक जोनस के साथ उन्होंने अपने बोल्ड अवतार को लेकर खूब सुर्खियां बंटोरी. फिलहाल वो इस इवेंट में डांस को लेकर भी अब तक छाई हुई है. अंबानी परिवार से प्रियंका की नजदीकियां सभी जानते हैं. प्रियंका की शादी में भी पूरा अंबानी परिवार शामिल हुआ था. लिहाजा अब भारत आने पर और अंबानी फैमिली में इतना बड़ा इवेंट होने पर भी प्रियंका वहां मौजूद रहीं. फिलहाल अपने प्रोजेक्ट सिटाडेल के प्रमोशन में भी प्रियंका काफी बिजी हैं. 

परिणीति कि सगाई कर सकती हैं अटेंड
अब खबर ये भी है कि परिणीति चोपड़ा 10 अप्रैल को राघव चड्ढा संग सगाई करने जा रही हैं. और यही वजह है कि प्रियंका और निक अभी मुंबई में ही रुकेंगे. क्योंकि दोनों परिवार के इस खास मौके पर साथ रहना चाहते हैं. हालांकि इन खबरो पर परिणीति ने भी चुप्पी साध रखी हैं.  
 

 

Read More
{}{}