trendingNow12180393
Hindi News >>बॉलीवुड
Advertisement

अरे ये क्या? Priyanka Chopra ने पैप्स के सामने Nick Jonas के लिए लचकाई कमरिया, मिनटों में वायरल हुआ Video

Priyanka Chopra Video: प्रियंका चोपड़ा का बीती रात से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. प्रियंका वीडियो में अपने पति निक जोनस के लिए मस्तीभरे अंदाज में कमरिया लचकाती नजर आ रही हैं.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, मनारा चोपड़ा बर्थडे पार्टी
Stop
Prachi Tandon|Updated: Mar 30, 2024, 07:34 AM IST

Priyanka Chopra-Nick Jonas: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी की साथ इन दिनों भारत में हैं. अयोध्या जाने से लेकर होली सेलिब्रेट करने तक, प्रियंका (Priyanka Chopra) फैमिली के साथ फुल क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. इसी कड़ी में बीती शाम प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ कजिन बहन मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) की बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं. जहां से प्रियंका चोपड़ा के मस्तीभरे अंदाज का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्रियंका वीडियो में पति निक जोनस के लिए मस्तीभरे अंदाज में कमरिया लचकाती नजर आ रही हैं. 

प्रियंका चोपड़ा ने लचकाई कमरिया

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Video) और निक जोनस ने मनारा चोपड़ा की बर्थडे पार्टी में चार चांद लगा दिए. प्रियंका और निक ने सिर्फ मनारा को विश ही नहीं किया, बल्कि उनके साथ पैप्स के सामने खूब सारी फोटोज भी क्लिक कराईं. लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि हर किसी की नजरें प्रियंका और निक पर टिक गईं. दरअसल, प्रियंका, मनारा और उनकी बहन मिताली हांडा के साथ पोज कर रही थीं, तभी पैपराजी निक जोनस का नाम लेने लगे और उन्हें भी फ्रेम में लेने की रिकवेस्ट करने लगे. तब जैसे ही दूर खड़े निक आगे बढ़े, तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Dance) उनकी तरफ हाथ का इशारा करते हुए कमर हिलाने लगीं.  

कभी हुईं खुश तो कभी प्रियंका चोपड़ा और निक जीजू को लगाया गले, खास हैं मनारा चोपड़ा के बर्थडे की Inside Photos

भारत में खूब एन्जॉय कर रहीं प्रियंका

बता दें, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra News) कई सालों के बाद इतना लंबा समय भारत में बिता रही हैं. विदेशी ज्वेलरी स्टोर ओपनिंग इवेंट और ईशा अंबानी की रोमन होली पार्टी में हिस्सा लेने के बाद प्रियंका चोपड़ा अपनी फैमिली के साथ अयोध्या राम मंदिर भी गई थीं. जहां से एक्ट्रेस की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आई थीं. फिर प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ भारत में ही होली सेलिब्रेट की थी. प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार स्क्रीन पर वेब सीरीज 'सिटाडेल' और फिल्म 'लव अगेन' में दिखाई दी थीं. 

Malaika Arora: आंखों में चमक, चेहरे पर कॉन्फिडेंस...सिल्वर ड्रेस में मलाइका ने दिखाया 'फैशन का जलवा'

Read More
{}{}