trendingNow11657658
Hindi News >>बॉलीवुड
Advertisement

Parineeti Chopra: राघव चड्ढा से शादी की खबरों के बीच एक बार फिर परिणीति ने दिखाया स्टाइलिश अंदाज, लुक देख लोगों ने बनाई तरह-तरह की बातें!

Parineeti Chopra Video: राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) से शादी की खबरों के बीच में एक बार फिर से एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का स्टाइलिश अंदाज लोगों को देखने को मिला है. हाल में परिणीति चोपड़ा एयरपोर्ट पर ग्लैमरस लुक में स्पॉट हुईं.

परिणीति चोपड़ा
Stop
Prachi Tandon|Updated: Apr 18, 2023, 12:33 PM IST

Parineeti Chopra Airport Look: परिणीति चोपड़ा की शादी की खबरें जबसे इंटरनेट पर वायरल हुई हैं, तब से एक्ट्रेस खूब लाइमलाइट में बनी हुई हैं. परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) का नाम इंटरनेट पर इन दिनों खूब जोड़ा जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इन्हीं खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra Movies) हाल में एक बार फिर से पब्लिक प्लेस में नजर आईं. राघव चड्ढा से शादी की खबरों के बीच परिणीति का बदला-बदला अंदाज देख लोगों ने कमेंटबाजी करनी शुरू कर दी है. 

परिणीति चोपड़ा का दिखा ग्लैमरस अंदाज! 

आप नेता से शादी की खबरों के बीच परिणीति (Parineeti Chopra Video) आजकल खूब देश-विदेश के चक्कर लगा रही हैं. हाल में परिणीति चोपड़ा मुंबई में एक प्रोडक्शन हाउस के ऑफिस पर स्पॉट की गईं.. इस बार भी परिणीति स्टाइलिश लुक के साथ शर्माते हुए नजर आईं. व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ परिणीति ने लाइट ब्लू कलर की शर्ट और लोहर में लूज डेनिम पैंट कैरी की हुई थी. खुले बालों में शर्माते औऱ इठलाते परिणीति चोपड़ा को देख लोगों ने बातें बनानी शुरू कर दी हैं. 

परिणीति हो रहीं ट्रोल! 

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra Instagram) का अचानक से बदला-बदला अंदाज फैंस को कुछ हजम नहीं हो रहा है. परिणीति चोपड़ा जिस तरह से कैमरे को देख शर्माने लगती हैं उसपर लोगों का कहना है कि कैसे वह इतनी छुई-मुई हो गई हैं. एक्ट्रेस के शर्माने को लेकर फैंस तरह-तरह की बातें बना रहे हैं. कोई उनकी एक्टिंग स्किल्स पर सवाल उठा रहा है तो कोई परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra Wedding Rumors) और राघव चड्ढा के रिलेशनशिप पर कमेंट कर रहा है. वहीं परिणीति के कुछ फैंस एक्ट्रेस की तारीफों में पुल बांधते नहीं थक रहे हैं. 

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले ताज़ा ख़बर अभी पढ़ें सिर्फ़ Zee News Hindi पर| आज की ताजा ख़बर, लाइव न्यूज अपडेट, सबसे ज़्यादा पढ़ी जाने वाली सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Zee News हिंदी|

Read More
{}{}