Hindi News >>बॉलीवुड
Advertisement

PHOTOS: क्या दादा और परदादा की तरह क्रिकेटर बनेगा सैफ का बेटा तैमूर? T20 वर्ल्ड कप के बाद लॉर्ड्स में कर रहा प्रैक्टिस

Saif Ali Khan के छोटे बेटे तैमूर की क्रिकेट खेलते हुए फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में सैफ तैमूर के साथ लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में हैं. वहीं तैमूर बॉलिंग और बैटिंग करने की बारीकी सीखते हुए दिखाई दे रहे हैं.  

सैफ अली खान और तैमूर
Stop
Shipra Saxena|Updated: Jul 01, 2024, 08:29 PM IST

Taimur Cricket Practice: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे तैमूर को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो अपने दादा को फॉलो कर रहे है.अरे जनाब...ऐसा हम नहीं कह रहे. सैफ बेहतरीन एक्टर है तो वहीं उनके बेटे तैमूर इन दिनों अपने दादा मंसूर अली खान पटौदी की तरह क्रिकेट में दिलचस्पी ले रहे हैं. क्रिकेट मैच की सारी बारीक बातें सीख रहे हैं.जबरदस्त बॉलिंग कर रहे हैं और बैटिंग भी अच्छी कर रहे हैं. तैमूर के लॉर्ड्स में प्रैक्टिस के वीडियो जिस जिसने वो छोटे नवाब का फैन हो गया.

तैमूर सीख रहे क्रिकेट के गुण
तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के सोशल मीडिया पर इंटरनेशनल क्रिकेट मास्टर्स पेज से एक के बाद एक कई वीडियोज शेयर किए गए. इन वीडियो में तैमूर और सैफ लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में है. जहां पर तैमूर कभी सैफ से सवाल पूछ रहे हैं तो कई तैमूर के कोच उन्हें क्रिकेट की बारीकी सिखा रहे हैं.

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by International Cricket Masters (@internationalcricketmastersuk)

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by International Cricket Masters (@internationalcricketmastersuk)

'सारे विवादों और कन्फ्यूजन से दूर....' अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा का पहला Tweet, 2 फोटो शेयर कर बताया पूरा सच

परिवार की क्रिकेट हिस्ट्री की रिवील

अब जरा इस वीडियो को देखिए. इस वीडियो में सैफ तैमूर को क्रिकेट और उनके परिवार के गहरे कनेक्शन के बारे में बता रहे हैं. सैफ (Saif) वीडियो में तैमूर को उनके दादा और परदादा के बारे में बता रहे हैं. दरअसल, सैफ के पिता मंसूर अली खान पटौदी इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान और बेहतरीन प्लेयर रह चुके हैं. वहीं मंसूर के पिता जी यानी कि सैफ के दादा और तैमूर के परदादा इफ्तिखार अली खान पटौदी  भी मशहूर क्रिकेटर थे. इसी बात को सैफ तैमूर को वीडियो में बता रहे हैं.

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by International Cricket Masters (@internationalcricketmastersuk)

 

 

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by International Cricket Masters (@internationalcricketmastersuk)

अनंत अंबानी-राधिका की संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड सितारों का होगा धमाका, ये सेलेब्स कर सकते हैं परफॉर्म!

क्या तैमूर बनेंगे क्रिकेटर?
सोशल मीडिया पर जैसे ही नन्हें तैमूर (Taimur) की ये तस्वीरें वायरल हुईं तो फैंस ऐसे कयास लगा रहे हैं कि तैमूर आगे चलकर क्रिकेटर बन सकते हैं. फैंस ऐसा अंदाजा तैमूर की क्रिकेट प्रैक्टिस, उनकी बेहतरीन बॉलिंग और बैटिंग करने के तरीके से लगा रहे हैं. हालांकि तैमूर आगे चलकर क्या बनेंगे ये तो कहना मुश्किल है. लेकिन कुछ वक्त पहले जब करीना से तैमूर के फ्यूचर प्लान को लेकर सवाल पूछा गया तो उनका जवाब उनकी तस्वीरों से एक दम अलग था. उस वक्त फिल्म कंपेनियन को दिए इंटरव्यू में करीना ने कहा था- 'शायद तैमूर एक्टर नहीं बनेंगे.' इसी पर जवाब देते हुए सैफ ने कहा था- 'अभी वो एक लीड गिटारिस्ट और अर्जेंटीना के फुटबॉल प्लेयर बनना चाहते हैं.'

 

 

{}{}