trendingNow12188813
Hindi News >>बॉलीवुड
Advertisement

'लड़का फिल्म इंडस्ट्री से...', क्या जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं कंगना रनौत? एक्ट्रेस की मम्मी ने बताया पूरा प्लान

Kangana Ranaut Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों चर्चा में हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस की मम्मी ने कंगना के शादी के प्लान से भी पर्दा उठाया. साथ ही कंगना ने भी बताया कि उन्हें कैसे लड़के से शादी करनी है. 

'लड़का फिल्म इंडस्ट्री से...', क्या जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं कंगना रनौत? एक्ट्रेस की मम्मी ने बताया पूरा प्लान
Stop
Geetu Katyal|Updated: Apr 04, 2024, 03:04 PM IST

Kangana Ranaut Wedding: बॉलीवुड के कुछ सितारों की शादी का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की शादी को लेकर भी लगातार अलग-अलग अपडेट सुनने को मिलते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस की मम्मी (Kangana Ranaut Mother) ने एक इंटरव्यू के दौरान शादी का पूरा प्लान बताया. साथ ही कंगना ने शेयर किया कि वो कैसे लड़के को अपने लाइफ पार्टनर के रूप में देखती हैं. बता दें कि कंगना ने हाल ही में राजनीति में कदम रखा है और वो लगातार चर्चा में बनी हुइ हैं. 

क्या है कंगना रनौत का शादी का प्लान? 

'आज तक' के साथ बातचीत करते हुए कंगना की मम्मी ने बताया कि शादी के लिए उन्होंने चीजें तय कर ली हैं. उन्होंने बताया कि कंगना के प्रोफेशन के हिसाब से ही लड़के को ढूंढा जाएगा. वो कहती हैं कि कंगना की शादी जल्द ही करवाई जाएगी. कंगना से भी शादी के प्लान के बारे में पूछा गया. इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि वो जल्द ही खुद की फैमिली बसाना चाहती हैं. 

कंगना रनौत के बाद क्या सारा अली खान राजनीति में रखेंगी कदम? बोलीं- 'मेरे पास राजनीति की डिग्री है...'

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

फिल्म इंडस्ट्री से नहीं होगा लड़का 

कंगना रनौत हमेशा खुलकर लाइफ जीना पसंद करती हैं और बेबाकी से अपनी बात रखती हैं. उन्होंने साफ कहा कि वो लड़का चुनते वक्त हर एक बात का ध्यान रखेंगी. एक्ट्रेस ने कहा, 'लड़का फिल्म इंडस्ट्री का बिल्कुल नहीं होगा.' इसके पीछे का कारण बताते हुए कंगना कहती हैं उनकी फैमिली का लाइफस्टाइल बिल्कुल अलग है. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

गोविंदा की फिर से पॉलिटिक्स में एंट्री सियासी सफर पर निकले एक्टर्स की देखें लिस्ट

लंबा है एक्ट्रेस का सफर 

बता दें कि कंगना रनौत ने साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'गैंग्सटर' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद एक्ट्रेस अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट्स पर काम कर खुद को प्रूफ किया. बेशक कंगना ट्रोल भी होती हैं, मगर उन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग नाम कमाया. एक्टिंग के बाद अब कंगना मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. 

Read More
{}{}