Hindi News >>बॉलीवुड
Advertisement

Celebs Post on Diwali: Soha Ali Khan से Janhvi Kapoor तक, इन सितारों ने दिवाली पर खास अंदाज में किया विश

रोशनी के त्योहार दिवाली की धूम ना केवल देश बल्कि विदेशों में भी है. बाजार में धूम है तो वहीं घरों में लोग घर को सजाने में लगे हुए हैं. ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी कैसे पीछे रह जाते.

सोहा, करीना और जाह्नवी कपूर
Stop
Zee News Desk|Updated: Oct 24, 2022, 12:14 PM IST

Celebs Diwali Wishes: रोशनी के त्योहार दिवाली की धूम ना केवल देश बल्कि विदेशों में भी है. बाजार में धूम है तो वहीं घरों में लोग घर को सजाने में लगे हुए हैं. ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी कैसे पीछे रह जाते. आम हो या फिर खास हर कोई दिवाली पर सोशल मीडिया पर तस्वीरें अपलोड कर रहा है और एक दूसरे को हैप्पी दिवाली विश कर रहा है.  ऐसे में कई बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को खास अंदाज में दिवाली विश किया. देखिए किस सितारे ने किस अंदाज में और क्या लिखकर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं.

सेलिब्रिटीज दिवाली पोस्ट

करीना कपूर खान के दिवाली डिनर रखा था. इन तस्वीरों को सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. तस्वीरों को शेयर करते हुए सोहा ने सभी को दिवाली की बधाई दी. सोहा अली खान ने लिखा- लव लाइट और लॉफ्टर...आप सभी को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं.

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

 

दिन पर दिन बोल्ड होती जा रहीं जाह्नवी कपूर ने सिल्वर कलर की शिमरी साड़ी में कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन्हें शेयर कर कैप्शन में लिखा- हैप्पी दिवाली.

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

 

 नुसरत जहां ने तस्वीर शेयर कर लिखा- 'आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं.'

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nusrat J Ruhii (@nusratchirps)

करण पटेल की वाइफ और मशहूर टीवी एक्ट्रेस अंकिता भार्गवा ने दिया जलाते हुए फोटो शेयर की. कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी दिवाली.'

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Bhargava Patel (@ankzbhargava)

 

भाभी जी घर पर हैं की शुभांगी अत्रे ने फुलझड़ी जलाते हुए एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में अंगूरी भाभी कह रही हैं- 'आप सभी को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं.'

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shubhangi Atre (@shubhangiaofficial)

 

'आश्रम' वेब सीरीज में पम्मी पहलवान का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने बाथटब में लेकर फोटोशूट करवाया है. इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं.'

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aaditi S Pohankar (@aaditipohankar)

 

काम्या पंजाबी ने पति शलभ के साथ फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'आप सभी को हमारी तरफ से हैप्पी दिवाली.'

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kamya Shalabh Dang (@panjabikamya)

 

प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा- 'हैप्पी दिवाली सबको, आपको सभी की जिंदगी में शांति, रोशनी और प्यार भरा रहे.'

 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

{}{}