Hindi News >>बॉलीवुड
Advertisement

'रोहित शेट्टी ने देखा मुझ में...' Singham Again में विलेन के किरदार पर बोले अर्जुन कपूर, बताया डायरेक्टर ने उनको ही क्यों चुना?

Arjun Kapoor: 14 फरवरी को रोहित शेट्टी ने अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' से अर्जुन का खतरनाक दिखने वाला फर्स्ट लुक जारी किया. फिल्म में अर्जुन एक विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं. खास बात ये है कि फिल्म में अर्जुन को पांच सुपर कॉप्स से मुकाबला करना होगा जो वाकई काफी दिलचस्प होने वाला है. 

'सिंघम अगेन' में विलेन के किरदार पर बोले अर्जुन, बताया डायरेक्टर ने उनको क्यों चुना?
Stop
Vandana Saini|Updated: Feb 21, 2024, 07:46 PM IST

Arjun Kapoor On Play Villain Role In Singham Again: अर्जुन कपूर जल्द ही रोहिट शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन और दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' में विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं. हाल ही में रोहिट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वो काफी खतरनाक लुक देते नजर आ रहे हैं. पोस्टर में अर्जुन के कर्ली हेयर देखने को मिल रहे हैं. 

साथ ही पोस्टर में उनके चेहरे पर खून लगा नजर आ रहा है और वो एक खूंखार स्माइल करते नजर आ रहे हैं. फिल्म में अपने ऐसे खतरनाक रोल देखने के बाद वो अर्जुन खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. फैंस उन्हें इस रोल में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं. हालांकि, हाल ही में अर्जुन ने इस बारे में खुलकर बात की और रोहित शेट्टी की खूब तारीफ भी की. बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए अर्जुन कपूर  ने कहा, 'मैं उन सभी निर्देशकों और निर्माताओं का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मुझे चमकने का मौका दिया'. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

'सिंघम अगेन' में निभाएंगे विलेन का किरदार 

उन्होंने आगे लिखा, 'इसलिए, मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि रोहित शेट्टी जैसे दिग्गज फिल्म निर्माता ने देखा कि मुझमें उनकी बड़ी फिल्म 'सिंघम अगेन' में विलेन की भूमिका निभाने की क्षमता है, जिसमें इतने सारे सितारे हैं! मुझे पता है कि मैंने इसमें अपना सब कुछ लगा दिया है और मैं ये देखने के लिए उत्सुक हूं कि जब फिल्म रिलीज होगी तो लोग मुझ पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे'. 14 फरवरी को रोहित शेट्टी ने अर्जुन के फर्स्ट लुक का जबरदस्त पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'इंसान गलती करता है और उसे उसकी सजा भी मिलती है… लेकिन अब जो आएगा, वो शैतान है! क्या मैं कह सकता हूं – अर्जुन कपूर का परिचय!'.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

पोस्टर में दिखा खतरनाक लुक 

वहीं, अपने पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, 'सिंघम का विलेन! हिट-मशीन रोहित शेट्टी सर के पुलिस जगत का हिस्सा बनकर दुनिया के शीर्ष पर महसूस कर रहा हूं! मैं आपसे वादा करता हूं कि #सिंघमअगेन में तबाही मचेगी'. खास बात ये है कि फिल्म में अर्जुन को पांच सुपर कॉप्स से मुकाबला करना होगा जो वाकई काफी दिलचस्प होने वाला है. 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन एक बार फिर से सिंघम के किरदार में नजर आने वाले हैं, जबकि फिल्म में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण जैसे कई सितारें नजर आने वाले हैं.

{}{}