trendingNow12365168
Hindi News >>बॉलीवुड
Advertisement

अर्जुन कपूर ला रहे हैं कुछ तड़कता-भड़कता सा प्रोजेक्ट, वो भी सौतेली बहन खुशी कपूर के साथ, बातों-बातों में कर बैठे पोस्ट

Arjun Kapoor Khushi Kapoor: अर्जुन कपूर ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर हिंट दिया है. जहां वह अपनी सौतेली बहन के साथ किसी प्रोजेक्ट में आने की हिंट देते हैं. जी हां, जल्द ही वह खुशी कपूर के साथ धमाल मचाने वाले हैं.

अर्जुन कपूर-खुशी कपूर
Stop
Varsha|Updated: Aug 02, 2024, 05:33 PM IST

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर जल्द ही सौतेली बहन खुशी कपूर के साथ काम करने वाले हैं. इस बारे में खुद अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए हलचल मचा दी है. दोनों ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया. जिसके बाद फैंस मान रहे हैं कि दोनों जल्द ही कोई प्रोजेक्ट ला रहे हैं.

बोनी कपूर ने दो शादियां की. पहली शादी मोना कपूर से हुई. पहली शादी से उनके दो बच्चे हुए एक बेटा अर्जुन कपूर और एक बेटी अंशुला कपूर. फिर दूसरी शादी उन्होंने श्रीदेवी के साथ की. दोनों की दो बेटियां हुईं जान्हवी कपूर और खुशी कपूर. अर्जुन का जान्हवी-खुशी के साथ काफी अच्छा बॉन्ड रहा है. वह अक्सर साथ नजर भी आते हैं.

मेरे खुशी अर्जुन आएंगे...


अब खुशी कपूर और अर्जुन कपूर ने अपने प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लिखा है- 'मेरे खुशी अर्जुन आएंगे.' यह वीडियो एक सस्पेंस क्रिएट कर रहा है और दर्शकों में एक्साइटमेंट पैदा कर रहा है. यह एक ऐसे नए प्रोजेक्ट की ओर इशारा है, जिसमें दोनों एक साथ दिख सकते हैं.

खुद दिया हिंट
इस मैसेज के बाद फैंस और इंडस्ट्री के लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं. प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन वीडियो ने निश्चित रूप से एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. अभी ये साफ नहीं है कि ये कोई ऐड होगी या सच में कोई फिल्म.

दोनों की डेब्यू फिल्में
निर्देशक जोया अख्तर की 'द आर्चीज' से डेब्यू करने वाली खुशी और फिल्म 'इश्कजादे' से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले एक्टर अर्जुन पहली बार स्क्रीन पर एक साथ आने वाले हैं. फैंस उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

OTT पर इन 5 फिल्मों को देखने के बाद खुद को काबू में नहीं कर सकेंगे आप! गारंटी ले लो, दिल-दिमाग में मच जाएगी खलबली

 

आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो, अर्जुन अजय देवगन स्टारर और रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 'सिंघम अगेन' में जल्द दिखाई देंगे. इसमें वह एक खलनायक की भूमिका निभाएंगे. 'सिंघम अगेन' में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं.

इनपुट: एजेंसी

Read More
{}{}