Hindi News >>बॉलीवुड
Advertisement

OTT New Release: दो-तीन नहीं प्राइम वीडियो ने किया 14 सीरीज और फिल्मों का ऐलान, नोट कर लीजिए नाम

OTT New Release:  20-21 जुलाई को प्राइम डे सेलिब्रेट किया जाएगा. इस मौके पर अमेजन प्राइम वीडियो ने आने वाली बड़ी फिल्मों और वेब सीरीज का ऐलान किया है जिसमें बड़े प्रोजेक्ट शामिल है. देखिए इन बड़े प्रोजेक्ट की लिस्ट.

OTT New Release: दो-तीन नहीं प्राइम वीडियो ने किया 14 सीरीज और फिल्मों का ऐलान, नोट कर लीजिए नाम
Stop
Varsha|Updated: Jul 03, 2024, 11:17 PM IST

अगर आप ओटीटी पर फिल्में देखने के शौकीन है तो आपके लिए काम की खबर है. अमजेन प्राइम वीडियो ने 14 बड़ी फिल्मों और वेब सीरीज का ऐलान जो कर दिया है. 20 और 21 जुलाई को इंडिया में प्राइम डे 2024 के मौके पर ये बड़ी फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देंगी. इस लिस्ट में 5 अलग अलग भाषाओं के कंटेंट शामिल है. चलिए बताते हैं आखिर कौन सी 14 फिल्मों और वेब सीरीज का मेकर्स का ऐलान किया है.

देश में प्राइम वीडियो ने 20 से 21 जुलाई को होने वाले प्राइम डे के मौके पर यूजर्स को तोहफा दिया है. इस मौके पर 5 भाषाओं में 14 नए इंडियन और इंटरनेशनल सीरीज और फिल्मों का ऑफिशियल ऐलान हुआ है. चैनल ने मिर्जापुर के सीजन 3, द बॉयज के सीजन 4, डॉक्यूमेंट्री फेडरर: ट्वेल्व फ़ाइनल डेज़, डायस्टोपियन थ्रिलर सिविल वॉर (इंग्लिश), पीटी सर (तमिल), नाच गा घुमा (मराठी), हीस्ट कॉमेडी गम गम गणेशा (तेलुगु), हिस्टोरिकल ओरिजनल सीरीज माई लेडी जेन (इंग्लिश) से लेकर शर्माजी की बेटी (हिंदी) समेत बड़े प्रोजेक्ट शामिल है.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

अमेजन प्राइम पर आने वाली फिल्में और वेब सीरीज

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

द बॉयज़ (सीज़न 4) - इंग्लिश - 13 जून 2024 से 18 जुलाई 2024 तक, हर शुक्रवार नए एपिसोड जारी किए जाएंगे

फेडरर: ट्वेल्व फाइनल डे - इंग्लिश - 20 जून 2024

गम गम गणेश - तेलुगु - 20 जून 2024

 पीटी सर - तमिल - 21 जून 2024

नाच गा घुमा - मराठी - 21 जून 2024

माई लेडी जेन - इंग्लिश - 27 जून 2024

सिविल वॉर - इंग्लिश - 28 जून 2024

शर्माजी की बेटी - हिंदी - 28 जून 2024

इंगा नान थान किंगू - तमिल - 28 जून 2024

सत्यभामा - तेलुगु - 28 जून 2024

गरुड़न - तमिल - 3 जुलाई 2024

स्पेस कैडेट - इंग्लिश - 4 जुलाई 2024

मिर्जापुर सीजन 3 - हिंदी - 5 जुलाई 2024

माई स्पाई: द इटरनल सिटी - इंग्लिश - 18 जुलाई 2024

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

{}{}