trendingNow11998434
Hindi News >>शिक्षा
Advertisement

GATE का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी, ऐसे कराए जाएंगे सीई और सीएस के पेपर

 GATE 2024 में सवालों के टाइप में मल्टिपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ), मल्टिपल सिलेक्ट क्वेश्चन (MSQ), और न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) के सवाल शामिल होंगे.

GATE का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी, ऐसे कराए जाएंगे सीई और सीएस के पेपर
Stop
chetan sharma|Updated: Dec 07, 2023, 12:25 PM IST

Gate 2023 Exam Schedule: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बैंगलोर ने GATE 2024 सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी कर दिया है. ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2023 3 से 11 फरवरी, 2024 के बीच आयोजित किया जाएगा. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी - सुबह और दोपहर. मॉर्निंग शिफ्ट में परीक्षाएं सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट में परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी. GATE 2024 शेड्यूल के मुताबिक, सिविल इंजीनियरिंग (CE) और कंप्यूटर साइंस एंड इन्फोरमेंशन टेक्नोलॉजी (CS) मल्टी सेशन पेपर होंगे.

GATE 2024 अंग्रेजी में और पूरी तरह से ऑब्जेक्टिव टाइप होगा. GATE 2024 में सवालों के टाइप में मल्टिपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ), मल्टिपल सिलेक्ट क्वेश्चन (MSQ), और न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) के सवाल शामिल होंगे. एमसीक्यू में, चार ऑप्शन में से केवल एक ही सही है. एमएसक्यू में, चार ऑप्शन में से एक या एक से ज्यादा सही हैं और NAT सवालों के लिए, आंसर को वर्चुअल कीपैड का उपयोग करके कुंजीबद्ध किया जाना चाहिए. कैंडिडेट्स को अपनी कैल्कुलेशन के लिए केवल ऑन-स्क्रीन वर्चुअल कैलकुलेटर का उपयोग करना चाहिए. GATE 2024 का एडमिट कार्ड 3 जनवरी को जारी किया जाएगा.

GATE 2024 Subject-Wise Schedule
February 3

  • मॉर्निंग शिफ्ट में

  • आर्किटेक्चर और प्लानिंग (वास्तुशिल्प और योजना)

  • केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान)

  • डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (डेटा विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता)

  • एनवायरनमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग (पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग)

  • प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग (उत्पादन और औद्योगिक इंजीनियरिंग)

दोपहर की शिफ्ट में

  • जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग

  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग

  • फिजिक्स

February 4
सुबह की शिफ्ट में

  • बायोमेडिकल इंजीनियरिंग

  • सिविल इंजीनियरिंग

  • कैमिस्ट्री

  • इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन,

  • जियोलॉजी एंड जियोफिजिक्स

  • ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस

दोपहर की शिफ्ट में

  • सिविल इंजीनियरिंग

  • इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग

  • मैथमेटिक्स

  • माइनिंग इंजीनियरिंग

  • पेट्रोलियम इंजीनियरिंग

10 फरवरी
सुबह की शिफ्ट में

  • एयरोस्पेस इंजीनियरिंग

  • एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग

  • बायोटेक्नोलॉजी

  • कंप्यूटर साइंस एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी

  • मेटलर्जी इंजीनियरिंग

  • नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और फाइबर साइंस

दोपहर की शिफ्ट में

  • कंप्यूटर साइंस एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी

  • स्टेटिस्टिक्स

  • इंजीनियरिंग साइंस 

  • लाइफ साइंस

February 11
सुबह की शिफ्ट में

  • इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग

दोपहर की शिफ्ट में

  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

Read More
{}{}