trendingNow11267570
Hindi News >>शिक्षा
Advertisement

IAS Interview Question: क्या आप जानते हैं भारत में सबसे अधिक हीरा किस स्थान से निकाला जाता है?

IAS Interview Question: प्रतियोगी परीक्षा में कैंडिडेट्स से कई बार कुछ ऐसे सवाल पूछ लिए जाते हैं, जिनका जवाब काफी सरल होता है लेकिन,आपको काफी सोच समझ कर उनका उत्तर देना होता है. 

IAS Interview Question: क्या आप जानते हैं भारत में सबसे अधिक हीरा किस स्थान से निकाला जाता है?
Stop
Updated: Jul 21, 2022, 03:16 PM IST

IAS Interview Questions: ​प्रतियोगी परीक्षा को पास कर आईएएस अधिकारी बनने का सपना लाखों कैंडिडेट्स देखते हैं. इनमें से कई कैंडिडेट्स यूपीएससी द्वारा आयोजित प्री और मेंस की परीक्षा पास भी कर लेते हैं, लेकिन कई बार इंटरव्यू के समय पूछे गए सवाल कैंडिडेट्स की राह में रोड़ा बन जाते हैं. यूपीएससी और दूसरी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कैंडिडेट्स का आईक्यू लेवल और जनरल नॉलेज चेक करने के लिए उनसे विभिन्न प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं. कई बार कैंडिडेट्स इन सवालों के जवाब नहीं दे पाते और इंटरव्यू लेवल तक पहुंचने के बाद भी सरकारी नौकरी नहीं ले पाते. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही सवाल लेकर आए हैं जो यूपीएससी व अन्य सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं. 

सवाल 1 - भारत का सबसे बड़ा काजू उत्पादक राज्य कौन सा है?
(क) महाराष्ट्र
(ख) गुजरात
(ग) केरल
(घ) कर्नाटक

सवाल 2 - यहूदियों का पूजा स्थल क्या कहलाता है?
(क) मजार
(ख) चर्च
(ग) सिनागाग
(घ) इनमें से कोई नहीं

सवाल 3 - 'अकबर का मकबरा' कहां स्थित है?
(क) फतेहपुर सीकरी में
(ख) सिकंदरा में
(ग) आगरा में
(घ) दिल्ली में

सवाल 4 - एक स्वस्थ मनुष्य का रक्त चाप कितना होता है?
(क) 90/60
(ख) 120/80
(ग) 200/130
(घ) 140/160

सवाल 5 - संविधान के किस भाग में मूल अधिकार का उल्लेख किया गया है?
(क) भाग 2
(ख) भाग 3
(ग) भाग 4
(घ) भाग 5

IAS Interview Question: क्या आप जानते हैं विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन थी?

सवाल 6 - कितने वर्षों तक लगातार बाहर रहने पर भारत की नागरिकता समाप्त हो जाती है?
(क) 3 वर्ष
(ख) 5 वर्ष
(ग) 7 वर्ष
(घ) 9 वर्ष

सवाल 7 - भारतीयों के लिए महान रेशम मार्ग किसने शुरू करवाया था?
(क) कुमारगुप्त
(ख) कनिष्क
(ग) अशोक
(घ) मौर्य

सवाल 8 - विक्रमशिला शिक्षा केंद्र के संस्थापक कौन थे?
(क) देवपाल
(ख) नरेन्द्रपाल
(ग) धर्मपाल
(घ) नयपाल

सवाल 9 - वॉलीबॉल की प्रत्येक टीम में खिलाडियों की संख्या कितनी होती है?
(क) 6
(ख) 8
(ग) 10
(घ) 12

सवाल 10 - भारत में सबसे अधिक हीरा किस स्थान से निकाला जाता है?
(क) गोलकुण्डा
(ख) क्विलोन
(ग) पन्ना
(घ) जयपुर

यहां जानिए इन सभी सवालों के जवाब
(ग) केरल
(ग) सिनागाग
(ख) सिकंदरा में
(ख) 120/80
(ख) भाग 3
(ग) 7 वर्ष
(ख) कनिष्क
(ग) धर्मपाल
(क) 6
(ग) पन्ना

अगली सीरीज में हम आपके सामने कुछ महत्वपूर्ण और इंटरेस्टिंग सवालों के साथ फिर से हाजिर होंगे, जो आपके दिमाग की अच्छे से कसरत भी कराएंगे और आपको जानकारी भी देंगे.

Read More
{}{}