IAS Interview Questions: प्रतियोगी परीक्षा को पास कर आईएएस अधिकारी बनने का सपना लाखों कैंडिडेट्स देखते हैं. इनमें से कई कैंडिडेट्स यूपीएससी द्वारा आयोजित प्री और मेंस की परीक्षा पास भी कर लेते हैं, लेकिन कई बार इंटरव्यू के समय पूछे गए सवाल कैंडिडेट्स की राह में रोड़ा बन जाते हैं. यूपीएससी और दूसरी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कैंडिडेट्स का आईक्यू लेवल और जनरल नॉलेज चेक करने के लिए उनसे विभिन्न प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं. कई बार कैंडिडेट्स इन सवालों के जवाब नहीं दे पाते और इंटरव्यू लेवल तक पहुंचने के बाद भी सरकारी नौकरी नहीं ले पाते. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही सवाल लेकर आए हैं जो यूपीएससी व अन्य सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं.
सवाल 1 - नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
(क) हरगोबिंद खुराना
(ख) मदर टेरेसा
(ग) अमर्त्य सेन
(घ) रवीन्द्र नाथ टैगोर
सवाल 2 - वायुयान से उड़ान भरने वाला विश्व का प्रथम व्यक्ति कौन था?
(ख) प्लेटो
(ख) राइट बन्धु
(ग) राकेश शर्मा
(घ) क्लीमेंट ऐटली
सवाल 3 - विश्व के सबसे बड़े बांध का नाम क्या है?
(क) बौल्डर बांध
(ख) भाखड़ा बांध
(ग) हूवर बांध
(घ) लूजोन बांध
सवाल 4 - महान सम्राट अशोक किस वंश के थे?
(क) गुप्त
(ख) मौर्य
(ग) शुंग
(घ) पल्लव
सवाल 5 - निम्नलिखित में से कौन सी भारत में सबसे पुरानी चट्टान है?
(क) शिवालिक
(ख) गोंडवाना
(ग) हिमालय
(घ) अरावली
IAS Interview Question: क्या आप जानते हैं गुरु नानक का वास्तविक नाम क्या था?
सवाल 6 - स्वामी विवेकानंद का वास्तविक नाम क्या था?
(क) विवेकानंद
(ख) नरेन्द्रनाथ दत्त
(ग) देवदत्त
(घ) कृष्ण दत्त
सवाल 7 - किसने कहा था 'दिल्ली अभी दूर है'?
(क) निजामुद्दीन औलिया
(ख) फिरोज तुगलक
(ग) अमीर खुसरो
(घ) त्यागराज
सवाल 8 - एक स्वस्थ मनुष्य का रक्त चाप कितना होता है?
(क) 90/60
(ख) 120/80
(ग) 200/130
(घ) 140/160
सवाल 9 - "मेरे पास खून, पसीना और आंसू के अतिरिक्त देने के लिए कुछ भी नहीं है" यह किसने कहा था?
(क) लॉर्ड नेल्सन
(ख) नेपोलियन
(ग) चर्चिल
(घ) सुभाषचन्द्र बोस
सवाल 10 - तराइन का प्रथम युद्ध (1191 ई.) में किसके मध्य लड़ा गया था?
(क) मुहम्मद गौरी और भीम
(ख) मुहम्मद गौरी और पृथ्वीराज तृतीय
(ग) मुहम्मद गौरी और जयसिंह
(घ) मुहम्मद गौरी और अजयपाल
यहां जानिए इन सभी सवालों के जवाब
1. (घ) रवीन्द्र नाथ टैगोर
2. (ख) राइट बन्धु
3. (ग) हूवर बांध
4. (ख) मौर्य
5. (क) शिवालिक
6. (ख) नरेन्द्रनाथ दत्त
7. (क) निजामुद्दीन औलिया
8. (ख) 120/80
9. (ग) चर्चिल
10. (ख) मुहम्मद गौरी और पृथ्वीराज तृतीय
अगली सीरीज में हम आपके सामने कुछ महत्वपूर्ण और इंटरेस्टिंग सवालों के साथ फिर से हाजिर होंगे, जो आपके दिमाग की अच्छे से कसरत भी कराएंगे और आपको जानकारी भी देंगे.