trendingNow11756045
Hindi News >>शिक्षा
Advertisement

GK: किस जीव में होते हैं 32 दिमाग और 300 दांत? 99 प्रतिशत लोग नहीं दे पाएंगे सही जवाब

Amazing Facts About Leech: आज हम बात कर रहे हैं जोंक के बारे में, जिसे आपने कई बार देखा होगा. यह दिखने में छोटा, लेकिन खतरनाक जीव है. जोंक के पास 32 दिमाग, 10 आंखें और 300 दांत होते हैं. यह इंसान का खून चूसती है.

GK: किस जीव में होते हैं 32 दिमाग और 300 दांत? 99 प्रतिशत लोग नहीं दे पाएंगे सही जवाब
Stop
Arti Azad|Updated: Jun 27, 2023, 12:37 PM IST

Amazing Facts About Leech: पृथ्वी पर अनोखे जीव पाए जाते हैं. हर जीव की अपनी एक अलग खासियत होती है. कई जीवों का रहने, खाने-पीने, प्रजनन की क्रिया एक-दूसरे से काफी अलग होती है. आए दिन सोशल मीडिया पर भी कई तरह के जीवों के वीडियो देखने को मिलते, जिन्हें हमने पहले कभी देखा नहीं. हालांकि, आज हम आपको अपने आसपास के ही जीव के बारे में बताने जा रहे हैं. हम जिस जीव के बारे में बात कर रहे हैं उसके पास 32 दिमाग, 10 आंखें और 300 दांत होते हैं. आइए जानते हैं कौन हैं ऐसा अजीबोगरीब जीव...

जोंक के पास होते हैं 32 दिमाग
इंसान हो या जीव-जंतु सभी के पास दिमाग पाया जाता है, लेकिन जोंक के बारे में कहा जाता है कि यह एकमात्र ऐसा जीव है जिसके शरीर में पूरे 32 दिमाग होते हैं. हालांकि, इसके इतने सारे दिमाग होने का इसे कोई खास फायदा तो नहीं है, लेकिन ये छोटा सा जीव इंसानों को बहुत ज्यादा नुकसान जरूर पहुंचाता है. 

300 दांत वाला जीव
जानकारी के मुताबिक जोंक के 3 जबड़े होते हैं और हर जबड़े में 100 दांत पाए जाते हैं. इस तरह से इसके जबड़ों में कुल 300 दांत होते हैं. इन्हीं दांतों के माध्यम से ही तो जोंक इंसानों के शरीर से बड़ी आसानी खून चूस लेती है. सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि एक जोंक अपने वजन से लगभग 10 गुना ज्यादा खून चूस सकती है.

32 टुकड़ों में बंटा होता है शरीर
जोंक के शरीर को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि उसका शरीर 32 टुकड़ों में बंटा हुआ है. इसके शरीर के हर टुकड़े का अपना एक दिमाग होता है. दरअसल, ये 32 दिमाग नहीं होते हैं, बल्कि उसकी बॉडी के हिस्से होते हैं. शरीर की तरह ही उसका एक ही ब्रेन होता है जो 32 टुकड़ों में बंटा हुआ होता है. जोंक के पास 10 आंखें होती है, जिनसे ये अंधेरे या उजाले की पहचान कर पाते हैं.

Read More
{}{}