trendingNow11813181
Hindi News >>शिक्षा
Advertisement

Quiz: क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे लंबी नदी कितने किलोमीटर तक बहती है?

GK Questions Answers: दुनिया में कई नदियां बहती है, जिनमें से कुछ नदियां बहुत मशहूर हैं. क्या आप जानते हैं कि दुनिया की ऐसी कौन सी नदी है, जो दो नदियों से मिलकर यह नदी बनी है और सबसे लंबी नदी है? यहां जानिए...

Quiz: क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे लंबी नदी कितने किलोमीटर तक बहती है?
Stop
Arti Azad|Updated: Aug 07, 2023, 06:27 AM IST

GK Questions Answers: धरती पर जीवन जीने के लिए नदियों का अधिक महत्व है. नदियों के माध्यम विभिन्न प्रकार की जैव विविधता को जन्म मिलता है. अब तक आपने विश्व भर में बहने वाली विभिन्न नदियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा. आज हम बात करेंगे ऐसी ऐसी नदी के बारे में, जो दो नदियों से मिलकर बनी है और दुनिया की सबसे लंबी नदी है. आइए यहां जानते हैं विश्व की सबसे लंबी नदी और इससे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य...

दुनिया की सबसे लंबी नदी कौन-सी है?
दुनिया में सबसे लंबी नदी उत्तर-पूर्वी अफ्रीका में बहने वाली नील नदी है. विश्व की सबसे लंबी नदी का दर्जा प्राप्त इस नदी को उसकी सबसे ज्यादा लंबाई के लिए जानी जाती है. यह नदी हजारों किलोमीटर का सफर तय करती है. 

दुनिया की सबसे लंबी नदी कितने किलोमीटर तक बहती है?
नील नदी की लंबाई 6,650 किलोमीटर है और मील के लिहास के इसकी लंबाई 4,132 मील बताई जाती है. 

कहां से निकलती है यह नदी?
नील नदी पूर्वी अफ्रीका में विक्टोरिया झील से निकलती है, जो सहारा मरुस्थल के पूर्वी भाग से गुजरते हुए उत्तर में भूमध्य सागर में गिरती है.

किन देशों से गुजरती है यह नदी?
नील नदी विश्व के कई देशों से होकर गुजरती है. इनमें बुरुंडी, इथियोपिया, इरिट्रिया, युगांडा, तंजानिया, सूडान, केन्या, मिस्र, दक्षिण सूडान, रवांडा और रिपब्लिक ऑफ कांगो शामिल हैं.

किन दो सहायक नदियों से मिलकर बनती है नील नदी?
नील नदी दो सहायक नदियों से मिलकर बनती है. पहली है दक्षिण सूडान से शुरू होने वाली सफेद नील नदी. दूसरी है इथियोपिया से शुरू होने वाली नीली नील नदी. ये दोनों नदियां सूडान में जाकर मिल जाती है. फिर मिस्र से होते हुए अंत में भूमध्य सागर में जाकर मिलती है. 

नीले मगरमच्छों के लिए है मशहूर
नील नदी न सिर्फ इंसानों के लिए, बल्कि इसके पानी में रहने जीवों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है. इसमें कछुआ, दरियाई घोड़ा और नीले मगरमच्छ भी देखने को मिलेगा.

Read More
{}{}