trendingNow11876542
Hindi News >>शिक्षा
Advertisement

Quiz: भारत के किस जिले की सीमाएं 4 राज्यों से लगती हैं?

GK Questions And Answers: जनरल नॉलेज की जब बात आती है तो आपके दिमाग में मोटी मोटी किताबें और हिस्ट्री ही आती होगी, लेकिन ऐसा नहीं है.

Quiz: भारत के किस जिले की सीमाएं 4 राज्यों से लगती हैं?
Stop
chetan sharma|Updated: Sep 18, 2023, 08:57 AM IST

GK trending Quiz: करियर की जब बात आती है तो सबसे पहले एक ही चीज आती है कि पढ़ाई के बाद कैसे अच्छी नौकरी हासिल की जाए कि लाइफ सेट हो जाए. आज हम आपको नौकरी हासिल करने में मदद करने के लिए आपकी जनरल नॉलेज बढ़ाने के कुछ सवाल बता रहे हैं. इससे आपको अपनी जीके बढ़ाने में मदद मिलने के साथ ही साथ देश दुनिया और इतिहास के बारे में भी जानकारी मिलेगी.

सवाल 1 - भारत में रेलगाड़ी के पहिए कहां बनाए जाते हैं?
जवाब 1 - भारत में रेलगाड़ी के पहिए बेंगलुरु में बनाए जाते हैं.

सवाल 2 - किस देश के लोग बर्फ के घरों में रहते है?
जवाब 2 - उत्तर ध्रुव क्षेत्र के लोग बर्फ के घरों में रहते है.

सवाल 3 - भारत का सबसे अमीर शहर कौन सा है?
जवाब 3 - भारत का सबसे अमीर शहर मुंबई है.

सवाल 4 - भारत में सेब का सबसे ज्यादा उत्पादन किस राज्य में होता है?
जवाब 4 - भारत में सेब का सबसे ज्यादा उत्पादन जम्मू कश्मीर में होता है.

सवाल 5 - दुनिया में सबसे महंगा खून किस जीव का होता है?
जवाब 5 - दुनिया में सबसे महंगा खून केकड़ा का होता है.

सवाल 6 - कोयल किस राज्य का राजकीय पक्षी है?
जवाब 6 - कोयल झारखंड की राजकीय पक्षी है.

सवाल 7 - कौन सी सब्जी महीनों तक खराब नहीं होती है?
जवाब 7 - काशीफल की सब्जी महीनों तक खराब नहीं होती है.

सवाल 8 - दुनिया का सबसे बड़ा कबूतर कौन सा है?
जवाब 8 - दुनिया का सबसे बड़ा कबूतर विक्टोरिया क्राउन है.

सवाल 9 - भारत के किस जिले की सीमाएं 4 राज्यों से लगती हैं?
जवाब 9 - सोनभद्र भारत का एकमात्र जिला है जो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ झारखंड और बिहार के चार राज्यों को जोड़ता है.

Read More
{}{}