trendingNow11933550
Hindi News >>शिक्षा
Advertisement

खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले चंद्र ग्रहण के बारे में कितना जानते हैं? जरा बताइए इन सवालों के जवाब

Chandra Grahan 2023: आज साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इस मौके पर हम आपके लिए चंद्र ग्रहण 2023 से जुड़ी एक क्विज लेकर आए हैं. क्या इन सभी सवालों के सही जवाब आप दे पाएंगे?

खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले चंद्र ग्रहण के बारे में कितना जानते हैं? जरा बताइए इन सवालों के जवाब
Stop
Arti Azad|Updated: Oct 28, 2023, 10:33 AM IST

Chandra Grahan 2023: आज मध्य रात में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इस चंद्र ग्रहण पर शरद पूर्णिमा का संयोग भी बनने जा रहा है. बहुत से लोगों को खगोलीय घटनाओं के बारे में जानने में बहुत दिलचस्पी होती है. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को खगोलीय घटना के रूप में देखा जाता है. चंद्र ग्रहण के बारे में आपने पढ़ा ही होगा, यहां हम आपके लिए चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) से जुड़े कुछ सवाल-जवाब लेकर आए हैं...

सवाल- चंद्र ग्रहण के दौरान दिखाई देने वाला लाल रंग किसकी वजह से होता है?

A. अंतरिक्ष में धूल

B. पृथ्वी के वायुमंडल में धूल

C. चंद्रमा के वायुमंडल में धूल

D. इनमें से कोई नहीं

जवाब- B. पृथ्वी के वायुमंडल में धूल के कारण चंद्र ग्रहण के दौरान लाल रंग दिखाई देता है. 

सवाल-  चंद्र ग्रहण किस रात में लगता है?

A. हाफ मून

B. पूर्णिमा

C. अमावस्या

D. इनमें से कोई नहीं

जवाब- पूर्णिमा की रात में चंद्र ग्रहण लगता है. 

सवाल- क्या आप जानते हैं कि चंद्र ग्रहण कब लगता है?

A. जब सूर्य पृथ्वी और चंद्रमा के बीच होता है

B. जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच हो

C. जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच होता है

D. जब पृथ्वी सूर्य और अन्य खगोलीय पिंडों के बीच होती है

जवाब- B. जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच हो

सवाल- आज लगने वाला आंशिक चंद्र ग्रहण किस प्रकार का होगा?

A. पूर्ण चंद्र ग्रहण 

B. आंशिक चंद्र ग्रहण

C. उपच्छाया चंद्र ग्रहण

जवाब- B. आज लगने वाला ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा. 

सवाल- ग्रहण से आप क्या समझते हैं?
 
A. चंद्रमा द्वारा प्रकाश का आंशिक या पूर्ण अवरोधन

B. एक खगोलीय पिंड के प्रकाश को दूसरे द्वारा आंशिक या पूर्ण रूप से अवरुद्ध करना

C. पृथ्वी द्वारा प्रकाश का आंशिक या पूर्ण अवरोधन

D. सूर्य द्वारा प्रकाश का आंशिक या पूर्ण अवरोधन

जवाब- B. एक खगोलीय पिंड के प्रकाश को दूसरे द्वारा आंशिक या पूर्ण रूप से अवरुद्ध करना ही ग्रहण लगना होता है. 

सवाल-  क्या भारत में दिखाई देगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण?
 A. हां

 B. नहीं

 C. पता नहीं

 D. 10 मिनट के लिए दिखाई देगा

जवाब- A. हां, भारत में चंद्र ग्रहण नजर आएगा. 

Read More
{}{}