trendingNow11619443
Hindi News >>शिक्षा
Advertisement

GK Quiz in Hindi: क्या आप जानते हैं कि 'श्रीलंका' का पुराना नाम क्या था?

General Knowledge Quiz: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए जनरल नॉलेज के सवालों के जरिए परीक्षा में पूछे जाने वाले GK सेक्शन की तैयारी कर सकते हैं.

GK Quiz in Hindi: क्या आप जानते हैं कि 'श्रीलंका' का पुराना नाम क्या था?
Stop
Kunal Jha|Updated: Mar 21, 2023, 06:56 AM IST

GK Quiz in Hindi: अगर आप किसी भी कॉम्पिटेटिव एग्जाम व अन्य सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ खास जनरल नॉलेज के प्रश्न लेकर आए हैं. जिसकी तैयारी कर आप आसानी से UPSC और SSC जैसे एग्जाम के जनरल नॉलेज वाले सेक्शन को क्लियर कर लेंगे.

सवाल 1 - अशोक चक्र में कितनी तीलियां होती हैं?
(क) 22
(ख) 24
(ग) 28
(घ) 18

जवाब 1 - (ख) 24

- अशोक चक्र में कुल 24 तीलियां होती हैं. बता दें कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में सफेद पट्टी के बीच में गहरे नीले रंग का 24 तीलियों वाला अशोक चक्र सारनाथ (वाराणसी) के अशोक स्तंभ से लिया गया है.

सवाल 2 - "सिलाव खाजा" किस राज्य की प्रसिद्ध मिठाई है?
(क) ओडिशा
(ख) पश्चिम बंगाल
(ग) झारखंड
(घ) बिहार

जवाब 2 - (घ) बिहार

- सिलाव खाजा बिहार राज्य की प्रसिद्ध मिठाई है. दरअसल, खाजा का वास्तविक अर्थ "खूब खा" और "जा" है. सिलाव खाजा एक प्रकार की मिठाई है, जो 52 परतों में बनी होती है. बिहार के नालंदा जिला में इस मिठाई का बड़ा महत्त्व है. सिलाव खाजा को GI Tag भी दिया गया है.

सवाल 3 - श्रीलंका का पुराना नाम क्या था?
(क) लंका
(ख) बेबीलोन
(ग) सीलोन 
(घ) रत्नाकर सागर

जवाब 3 - (ग) सीलोन

- दरअसल, श्रीलंका का पुराना नाम "सीलोन" नाम था. 1972 के पहले तक इस देश को इसी नाम से जाना जाता था, लेकिन सन 1972 में सीलोन नाम बदलकर उसे "लंका" नाम दिया गया. हालांकि, 1978 में इसके आगे सम्मान सूचक शब्द "श्री" जोड़कर इसे श्रीलंका कर दिया गया.

सवाल 4 - भारत में प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी कौन था?
(क) मुहम्मद बिन कासिम
(ख) महमूद गजनवी
(ग) मुहम्मद गोरी
(घ) तैमूर लंग

जवाब - (क) मुहम्मद बिन कासिम

- भारत पर प्रथम मुस्लिम आक्रमण अरबों द्वारा 711 ई. में किया गया था. अरब के तत्कालीन सूबेदार हज्जाज के आदेश से "मुहम्मद बिन कासिम" ने अरब सेना के साथ पश्चिमोत्तर भारत के सिंध पर सफल आक्रमण किया था.

सवाल 5 - विटामिन (Vitamin) की खोज किसने की थी?
(क) हिप्पैर्कस
(ख) मारकोनी
(ग) फंक
(घ) डॉ जॉन लोफवेन

जवाब 5 - (ग) फंक

- विटामिन की खोज 1912 में एक पोलिश-अमेरिकी बायोकेमिस्ट "कासिमीर फंक" ने की थी.

हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - सबसे पहले, सबसे आगे

Read More
{}{}