trendingNow11637160
Hindi News >>शिक्षा
Advertisement

GK Quiz in Hindi: क्रिकेट इतिहास में किस भारतीय क्रिकेटर ने सबसे पहले टेस्ट फॉर्मेट में शतक जड़ा था?

General Knowledge Quiz: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए जनरल नॉलेज के सवालों के जरिए परीक्षा में पूछे जाने वाले GK सेक्शन की तैयारी कर सकते हैं.

GK Quiz in Hindi: क्रिकेट इतिहास में किस भारतीय क्रिकेटर ने सबसे पहले टेस्ट फॉर्मेट में शतक जड़ा था?
Stop
Kunal Jha|Updated: Apr 03, 2023, 09:42 AM IST

GK Quiz in Hindi: अगर आप किसी भी कॉम्पिटेटिव एग्जाम व अन्य सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ खास जनरल नॉलेज के प्रश्न लेकर आए हैं. जिसकी तैयारी कर आप आसानी से UPSC और SSC जैसे एग्जाम के जनरल नॉलेज वाले सेक्शन को क्लियर कर लेंगे.

सवाल 1 - भारत में सबसे ज्यादा जंगल किस राज्य में हैं? 
(क) मणिपुर
(ख) अरुणाचल प्रदेश
(ग) कर्नाटक
(घ) मध्य प्रदेश

जवाब 1 - (घ) मध्य प्रदेश

- भारत में सबसे ज्यादा जंगल क्षेत्रफल के अनुसार मध्य प्रदेश में है. मध्यप्रदेश का कुल क्षेत्रफल 308,252 वर्ग किलोमीटर है, जिसके लगभग 77,462 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में जंगल फैले हुए हैं. यह भारत के जंगलों का लगभर 30% हिस्सा कवर करता है.

सवाल 2 - रसोई में इस्तेमाल होने वाले कांच के बर्तनों में किस प्रकार का कांच इस्तेमाल किया जाता है?
(क) फ्लिंट ग्लास
(ख) पायरेक्स ग्लास
(ग) क्रुक ग्लास
(घ) सोडा ग्लास

जवाब 2 - (ख) पायरेक्स ग्लास

- दरअसल, रसोई में इस्तेमाल होने वाले कांच के बर्तनों में पायरेक्स ग्लास (Pyrex Glass) का इस्तेमाल किया जाता है.

सवाल 3 - भारत का सर्वाधिक रेशम (Silk) उत्पादक राज्य कौन सा है?
(क) कर्नाटक
(ख) ओडिशा
(ग) उत्तर प्रदेश
(घ) पश्चिम बंगाल

जवाब 3 - (क) कर्नाटक

- कर्नाटक भारत में रेशम का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है. यहां हर साल औसतन लगभग 8,200 मीट्रिक टन रेशम का उत्पादन होता है, जो भारत में कुल रेशम उत्पादन का लगभग एक तिहाई है.

सवाल 4 - किस भारतीय क्रिकेटर ने सबसे पहले टेस्ट फॉर्मेट में शतक जड़ा था?
(क) रवि शास्त्री
(ख) सुनील गावस्कर
(ग) कपिल देव
(घ) लाला अमरनाथ

जवाब 4 - (घ) लाला अमरनाथ

- लाला अमरनाथ ने 15 दिसंबर 1933 को अपने टेस्ट डेब्यू मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 118 रनों की पारी खेल टेस्ट फॉर्मेट में सबसे पहले शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए थे.

सवाल 5 - G-7 ग्रुप की स्थापना किस साल हुई थी?
(क) 1960
(ख) 1975
(ग) 1890
(घ) 2000

जवाब 5 - (ख) 1975

- G-7 ग्रुप की स्थापना 1975 में सिर्फ 6 देशों; फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा की गई थी. G-6 में 1976 में कनाडा के शामिल होने के बाद यह G–7 बना. 

हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - सबसे पहले, सबसे आगे

Read More
{}{}