trendingNow11455199
Hindi News >>शिक्षा
Advertisement

Daily Current Affairs 24 November 2022: देखें 24 नवंबर 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स

Daily Current Affairs 24 November 2022: हम कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए Current Affairs से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब लेकर आए हैं. आप इन सवालों के जरिए कॉम्पिटेटिव एग्जाम की आसानी से तैयारी कर सकते हैं. 

Daily Current Affairs 24 November 2022: देखें 24 नवंबर 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स
Stop
Updated: Nov 24, 2022, 09:45 AM IST

Daily Current Affairs 24 November 2022: हर साल लाखों छात्र कई तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. इन प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं और यही प्रश्न कई बार आपके सलेक्शन और रिजेक्शन का कारण भी बनते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं में कई बार अभ्यर्थी करेंट अफेयर्स से जुड़े आसान सवालों के जवाब भी नहीं दे पाते और सरकारी नौकरी लेने से चूक जाते हैं. इसी को देखते हुए हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों व अभ्यर्थियों के लिए करेंट अफेयर्स से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब प्रस्तुत कर रहे है. आप इन सवालों के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं.

सवाल 1 - 'सरस आजीविका मेला 2022' का उद्घाटन कहां हुआ है?
जवाब - नई दिल्ली

सवाल 2 - किसे प्रतिष्ठित 'डॉ कलाम सेवा पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है?
जवाब - रवि कुमार सागर

सवाल 3 - कौन कनाडा में ब्रैम्पटन शहर के डिप्टी मेयर नियुक्त किए गए है?
जवाब - हरकीरत सिंह

सवाल 4 - अनामलाई टाइगर रिजर्व ने कहां 'जंबो ट्रेल्स' लांच किया है?
जवाब - कोयम्बटूर

सवाल 5 - किसने फॉर्मूला 1 रेसिंग से सन्यास लिया है?
जवाब - सेबेस्टियन वेट्टल

सवाल 6 - हाल ही में :कराटे 1 सीरीज A' में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं?
जवाब - प्रणय शर्मा

सवाल 7 - हाल ही में जारी 'जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2022' में भारत कौन से स्थान पर रहा है?
जवाब - आठवें 

सवाल 8 - हाल ही में किसे नेपाल के नए प्रधानमंत्री के तौर पर चुना गया है?
जवाब - शेर बहादुर देउबा

सवाल 9 - भारतीय वायुसेना ने 'एयर फेस्ट 2022' का आयोजन कहां किया है?
जवाब - नागपुर

सवाल 10 - कतर ने किस देश के साथ दुनिया की सबसे लंबी गैस आपूर्ति डील पर हस्ताक्षर किए है?
जवाब - चीन

Read More
{}{}