trendingNow11362048
Hindi News >>शिक्षा
Advertisement

Daily Current Affairs 22 September 2022: देखें 22 सितंबर 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स

Daily Current Affairs 22 September 2022: हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों व अभ्यर्थियों के लिए करेंट अफेयर्स से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब प्रस्तुत कर रहे है. आप इन सवालों के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं. 

Daily Current Affairs 22 September 2022: देखें 22 सितंबर 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स
Stop
Updated: Sep 22, 2022, 08:40 AM IST

Daily Current Affairs 22 September 2022: हर साल लाखों छात्र कई तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. इन प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं और यही प्रश्न कई बार आपके सलेक्शन और रिजेक्शन का कारण भी बनते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं में कई बार अभ्यर्थी करेंट अफेयर्स से जुड़े आसान सवालों के जवाब भी नहीं दे पाते और सरकारी नौकरी लेने से चूक जाते हैं. इसी को देखते हुए हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों व अभ्यर्थियों के लिए करेंट अफेयर्स से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब प्रस्तुत कर रहे है. आप इन सवालों के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं. 

सवाल 1 - 'अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस' कब मनाया गया है?
जवाब - 21 सितंबर को 

सवाल 2 - किस भाषा की फिल्म 'छेलो शो' ऑस्कर 2023 के लिए नामित हुई है?
जवाब - गुजराती 

सवाल 3 - किस राज्य के मंत्रिमंडल ने शराब बनाने को वैध बनाने का फैसला किया है?
जवाब - मणिपुर 

सवाल 4 - हाल ही में किसने 'स्केल एप' लांच किया है?
जवाब - धर्मेंद्र प्रधान 

सवाल 5 - 'पांग लहबसोल मोहोत्सव 2022' किस राज्य में मनाया गया है?
जवाब - सिक्किम

Daily Current Affairs 21 September 2022: देखें 21 सितंबर 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स

सवाल 6 - किस राज्य सरकार ने 'दौलताबाद किले' का नाम बदलकर 'देवगिरि किला' करने की घोषणा की है?
जवाब - महाराष्ट्र 

सवाल 7 - एशिया पसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट (AIBD) की अध्यक्षता कितने वर्ष के लिए बढ़ा दी गई है?
जवाब - एक वर्ष 

सवाल 8 - समुद्री पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'ग्रीन फिन्स हब' नामक वैश्विक डिजिटल प्लेटफॉर्म किसने लांच किया है?
जवाब - यूनाइटेड नेशन एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) 

सवाल 9 - किस राज्य के कारागार विभाग ने 'मोबाइल अटेंडेंस एप्लीकेशन' लांच किया है?
जवाब - नागालैंड 

सवाल 10 - किस देश ने अपनी राजधानी का नाम बदल दिया है?
जवाब - कजाकिस्तान

Read More
{}{}