trendingNow11999158
Hindi News >>करियर
Advertisement

UP Board 10th Time Table OUT: यूपी बोर्ड 10वीं का टाइम टेबल जारी

UP Board Date Sheet 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए कुल 55,08,206 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है. यह संख्या 2023 की तुलना में कम है.

UP Board 10th Time Table OUT: यूपी बोर्ड 10वीं का टाइम टेबल जारी
Stop
chetan sharma|Updated: Dec 07, 2023, 05:08 PM IST

UP Board 10th Time Table 2024 PDF: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी है. घोषित शेड्यूल के मुताबिक, यूपी हाई स्कूल 22 फरवरी, 2024 को शुरू होंगी और 7 मार्च, 2024 को खत्म होंगी.

कक्षा 10वीं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 22 फरवरी से 7 मार्च तक एक शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. शिफ्ट सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक होगी. बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा हिंदी और प्राथमिक हिंदी विषयों के साथ शुरू करेगा.

UP Board 10th Time Table 2024
22 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे तक हिंदी व प्रारंभिक हिंदी
27 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे तक गणित
28 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे तक संस्कृत
29 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे विज्ञान, दोपहर 2 से 5.15 तक कृषि
01 मार्च - प्रात 08.30-11.45 बजे तक मानव विज्ञान, दोपहर 2 से 5.15 तक- एनसीसी
04 मार्च - सुबह 08.30-11.45 बजे तक अंग्रेजी
05 मार्च - सुबह 08.30-11.45 बजे तक होम साइंस, दोपहर 2 से 5.15 तक- कंप्यूटर.
06 मार्च - सुबह 08.30-11.45 बजे तक चित्रकला, दोपहर 2 से 5.15 तक- आईटी
07 मार्च - सुबह 08.30-11.45 बजे तक सामाजिक विज्ञान

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए कुल 55,08,206 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है. यह संख्या 2023 की तुलना में कम है, जब 58,84,634 स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था.  यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीखों की जानकारी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर मिल जाएगी. जानकारी के लिए छात्र अपने स्कूलों से भी कॉन्टेक्ट कर सकते हैं. 

Read More
{}{}