trendingNow11373880
Hindi News >>करियर
Advertisement

REET Result 2022 Announced @reetbser2022.in: रीट 2022 का रिजल्ट जारी, ये रहा फाइनल आंसर की और स्कोर चेक करने का लिंक

REET 2022 का रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले RBSE की आधिकारिक  वेबसाइट reetbser2022.in/result-2022 पर जाना होगा. 

REET Result 2022 Announced @reetbser2022.in: रीट 2022 का रिजल्ट जारी, ये रहा फाइनल आंसर की और स्कोर चेक करने का लिंक
Stop
Updated: Sep 30, 2022, 08:48 AM IST

REET Result 2022 का इंतजार खत्म हो गया है.  राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के परिणाम की घोषणा कर दी है. कैंडिडेट्स रीट रिजल्ट लिंक (नीचे उपलब्ध) के माध्यम से अपने अकाउंट में लॉगिन करके इस पेस से रीट मार्क्स 2022 चेक कर सकते हैं. परिणाम के साथ, बोर्ड ने अपनी वेबसाइट reetbser2022.in पर REET फाइनल आंसर की भी जारी की है.

How to Check REET Result 2022?

  • रीट 2022 का रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले RBSE की आधिकारिक  वेबसाइट reetbser2022.in/result-2022 पर जाना होगा. 

  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको ‘Click to view REET Result-2022’ का लिंक मिलेगा उसपर क्लिक करें.

  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा. इस पेज पर आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर सबमिट करना है. 

  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर होगा. आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं. 

आरईईटी 2022 का आयोजन 23 जुलाई और 24 जुलाई 2022 को दो लेवल यानी पहली से पांचवीं कक्षा के लिए और 6वीं से 8वीं कक्षा के लिए पूरे राजस्थान में किया गया था. 60फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को राजस्थान के विभिन्न स्कूलों में शिक्षक पदों के लिए आवेदन करने के योग्य माना जाता है. हालांकि, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणियों द्वारा 55% अंक और एसटी उम्मीदवारों द्वारा 36% अंक प्राप्त किए जाने चाहिए.

रीट के माध्यम से उम्मीदवार पात्रता के योग्य हुए हैं, लेकिन अब उम्मीदवारों के चयन के लिए भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. आपको बता दें कि इस परीक्षा में 14 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से लेवल-1 में 2.03 लाख और लेवल 2 में 6.03 लाख अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया है.

ये स्टोरी आपने पढ़ी देश की सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

Read More
{}{}