trendingNow11398335
Hindi News >>करियर
Advertisement

MBBS Colleges: MBBS के लिए नहीं जाना होगा विदेश, देश भर में खुलेंगे 112 कॉलेज; बढ़ी हजारों सीटें

Neet college government: केंद्र सरकार जल्‍द ही MBBS के सैकड़ों कॉलेज खोलने जा रही है. जिसके तहत सरकारी कॉलेजों में हजारों की संख्‍या में सीटें ( MBBS Seats) बढ़ेंगी. अब बच्‍चों को पढ़ाई के लिए विदेश नहीं जाना होगा!

MBBS Colleges: MBBS के लिए नहीं जाना होगा विदेश, देश भर में खुलेंगे 112 कॉलेज; बढ़ी हजारों सीटें
Stop
Zee News Desk|Updated: Oct 17, 2022, 09:41 AM IST

Medical Seats in India: रूस यूक्रेन युद्ध के समय में कई भारतीय छात्र विदेश में फंस गए थे. उस समय भी सरकार पर सवाल उठने लगे थे कि बच्‍चों को पढ़ाई के लिए विदेश जाना पड़ता है. आंकड़ों के मुताबिक, लगभग हर साल 2500 से ज्‍यादा छात्र MBBS की पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं. कोविड महामारी के दौरान भी देश में डॉक्टरों की कमी देखी गई थी. इन सब चीजों को ध्‍यान में रखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय देश भर के कई हिस्‍सों में मेडिकल कॉलेज खोलने जा रहा है. वर्तमान में कितनी सीटें हैं? कॉलेज खुलने के बाद कितनी सीटें बढ़ेंगी.   

स्वास्थ्य मंत्रालय बना रहा है प्‍लान 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय देशभर में कई मेडिकल कॉलेज खोलने की प्‍लानिंग कर रहा है. जिसके बाद मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीट भी बढ़ने वाली है. मिनिस्ट्री के प्लान के मुताबिक, अगले चार साल में देश के अलग-अलग हिस्सों में सैकड़ों मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान 112 डिस्ट्रिक्ट का चयन किया जाएगा, जहां मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे. 

कहां तैयार होंगे कॉलेज? 

मेडिकल कॉलेज बनने का सीधा सा मतलब है कि देश भर में मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ेंगी. नीट एग्‍जाम देने के बाद  मेडिकल कोर्सेज में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए ये राहत की खबर है. आपको बता दें कि से कॉलेज उन जिलों में तैयार किए जाएंगे, जहां की आबादी 10 लाख से ज्‍यादा है. मेडिकल कॉलेज खोलने से पहले इस बात का भी ध्‍यान रखा जाएगा कि इन जिलों में पहले से कोई सरकारी मेडिकल कॉलेज खुला है या नहीं.     

वर्तमान में मेडिकल कॉलेजों में कितनी सीटें? 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इन मेडिकल कॉलेजों के खुलने के बाद देश में MBBS सीटों की संख्या 11 हजार तक बढ़ जाएगी. फिलहाल में देश भर में 332 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं, जहां अंडरग्रेजुएट कोर्सेज की 48,012 सीटें हैं. वहीं, देश में 290 प्राइवेट कॉलेज हैं, जहां पर सीटों की संख्या 43,915 है. अगर पोस्टग्रेजुएट सीटों ( Medical PG Seat ) की संख्या की बात करें, तो सरकारी और प्राइवेट दोनों कॉलेजों को मिलाकर कुल 60,202 पीजी सीटें हैं. 

किस राज्य में कितने मेडिकल कॉलेज बनेंगे?

                         राज्य 

          प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की संख्या

मध्य प्रदेश

           21

उत्तर प्रदेश

          14

बिहार

          14

झारखंड

          10

हरियाणा

           8

ओडिशा

           8

असम

           8

महाराष्ट्र

           6

छत्तीसगढ़

             4

पंजाब

  4

दिल्ली

             2

गुजरात

             2

राजस्थान

             2

तमिलनाडु

            1

केरल

            1

पश्चिम बंगाल

            1

MBBS के लिए विदेश क्‍यों जाते है उम्‍मीदवार? 

अधिकतर विद्यार्थी तजाकिस्तान, तिर्गिस्तान, बेलारूस, यूक्रेन, जार्जिया, अजरबेजान, आर्मिनिया, कजाकिस्तान जैसे देशों में मेडिकल की पढ़ाई के लिए जाते हैं. इन देशों में हर साल पढ़ाई के लिए 5 से 6 लाख रुपये का खर्च आता है. वहीं भारत में MBBS की पढ़ाई के लिए 1 करोड़ तक खर्च हो जाते हैं.   

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर 

प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की संख्या
Read More
{}{}