trendingNow11857548
Hindi News >>करियर
Advertisement

Quiz: आखिर सांप के ऊपर क्या डालने से वह तुरंत भाग जाता है?

General Knowledge Questions:  इंटरव्यू में कैंडिडेट्स की क्षमता को मापने का आसान तरीका होता है सवाल करना.

Quiz: आखिर सांप के ऊपर क्या डालने से वह तुरंत भाग जाता है?
Stop
chetan sharma|Updated: Sep 06, 2023, 05:57 AM IST

Top Gk Questions: आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप जानते होंगे कि भारत के सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में जनरल नॉलेज के सवाल पूछे जाते हैं. सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से सामान्य ज्ञान एक जरूरी सब्जेक्ट है तो इंटरव्यू राउंड की जब बात आती है तो उसमें कैंडिडेट्स की क्षमता को मापा जाता है और इसे मापने का आसान तरीका होता है सवाल करना.

सवाल 1 - भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है?
जवाब 1 - राजस्थान में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है.

सवाल 2 - देश के किस राज्य में नमक का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है?
जवाब 2 - गुजरात में नमक का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है.

सवाल 3 - महात्मा गांधी का जन्म किस शहर में हुआ था?
जवाब 3 - महात्मा गांधी का जन्म पोरबंदर में हुआ था.

सवाल 4 - दुनिया की सबसे लंबी किताब कौन सी है?
जवाब 4 - ‘ए ला रीचर्चे डु टेम्प्स पेर्डु’ (A la recherche du temps perdu) किताब मार्सेल प्राउस्ट द्वारा लिखी गई थी. इस किताब में लगभग 9,609,000 कैरेक्टर हैं. किताब के नाम का अर्थ है अतीत का स्मरण और ये दुनिया की सबसे लंबी किताब है.

सवाल 5 - कागज बनाने में किस पेड़ की लकड़ी का प्रयोग किया जाता है?
जवाब 5 - कागज बनाने में बांस की लकड़ी का प्रयोग किया जाता है.

सवाल 6 - इंसान का कौन सा अंग बिजली पैदा कर सकता है?
जवाब 6 - इंसान का दिमाग 12 से 15 वॉट तक की बिजली पैदा कर सकता है.

सवाल 7 - दुनिया में ऐसा कौन सा पक्षी है जिसके पंख 9 रंग के होते हैं?
जवाब 7 - दुनिया में पीटा बर्ड ऐसा पक्षी है जिसके पंख 9 रंग के होते हैं.

सवाल 8 - सांप के ऊपर क्या डालने से वह तुरंत भाग जाता है?
जवाब 8 - सांप के ऊपर मिट्टी का तेल डालने से वह तुरंत भाग जाता है.

Read More
{}{}