trendingNow12037566
Hindi News >>करियर
Advertisement

Ramayana Quiz: किस वैद्य ने लक्ष्मण को बचाने के लिए राम जी को संजीवनी बूटी के बारे में बताया था?

GK Quiz On Ramayana: यह जीके के कुछ दिलचस्प प्रश्न-उत्तर रामायण और भगवान राम और उनके जीवन से जुड़े हुए हैं. यह प्रश्न आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने में आपके लिए मददगार साबित होंगे.

Ramayana Quiz: किस वैद्य ने लक्ष्मण को बचाने के लिए राम जी को संजीवनी बूटी के बारे में बताया था?
Stop
Arti Azad|Updated: Jan 01, 2024, 04:55 PM IST

GK Quiz On Ramayana: आज सभी तरफ अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर चर्चाएं हो रही हैं. श्रीराम सनातनियों के आराध्य हैं, उनके बिना हिंदूओं का अस्तित्व ही अधूरा माना जाता है. एक समय ऐसा था जब भारतीय हिंदू परिवारों में घर के बड़े बुजुर्ग रोज बच्चों को रामायण का पाठ करके सुनाते थे.

रामायण के माध्यम से यह बताया गया है कि बुराई चाहे कितनी ही ज्ञानवान और बलवान हो, लेकिन फिर भी वह अच्छाई के सामने कमजोर ही रहती है और अंततः उसका हारना निश्चित होता है. यहां हम आपके लिए रामायण पर एक प्रश्नोत्तरी लेकर आए हैं, इसे हल करके आप अपना सामान्य ज्ञान बढ़ा सकते हैं. 

सवाल- 1. भगवान राम के पिता का नाम क्या था?

A.शालिशुका

B.बृहद्रथ

C.राजाधिराज

D.दशरथ 

जवाब- अयोध्या के राजा दशरथ राम जी के पिता थे, जिनकी तीन रानियां कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा थीं. भगवान राम की माता का नाम कौशल्या था. 

सवाल- 2.  रावण किस वाद्य यंत्र को बजाया करता था?

A.वीणा

B.सरोद 

C.मंजीरा

D.उपरोक्त में से कोई नहीं 

जवाब- लंकापति रावण वीणा वाद्य यंत्र बजाया करता था.

सवाल- 3. गायत्री मंत्र के लिए निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है/हैं?

A.रामायण के हर 1000 श्लोक के बाद आने वाले पहले अक्षर से गायत्री मंत्र बनता है.

B.गायत्री मंत्र में 24 अक्षर होते हैं.

C. यजुर्वेद में सबसे पहले गायत्री मंत्र का उल्लेख किया गया है.

D.केवल A और B सही हैं

जवाब- D. केवल A और B कथन सही हैं. गायत्री मंत्र में 24 अक्षर होते हैं. वाल्मीकि रामायण में 24,000 श्लोक हैं और प्रत्येक 1000 श्लोक के बाद आने वाले पहले अक्षर से गायत्री मंत्र बनाता है.

सवाल- 4. शिव धनुष तोड़कर भी राम का सहज रहना, उनका ये गुण हमें क्या सीख देता है. 

A. क्रोध पर विजय पाना

B. हर हाल में जीतना

C. विनम्र बने रहना

D. अच्छे कर्म करना

जवाब- C. विनम्र बने रहना. शिव धनुष तोड़कर भी भगवान राम सहज ही रहे. सफलता की चरम सीमा पर भी विनम्र बने रहना सज्जनों का गुण है, जो सुख-दुख दोनों परिस्थिति को खुद पर हावी न होने देना और ऐसे समय में हमें सहज रहना सिखाता है. 

 

सवाल-5. किस वैद्य ने राम जी को लक्ष्मण के प्राण बचाने के लिए संजीवनी बूटी के बारे में बताया था?

A.विशारण 

B.सुषेण 

C.वराहमिहिर

D.महावीराचार्य

जवाब- सुषेण वैद्य ने भगवान राम को लक्ष्मण के प्राण बचाने के लिए संजीवनी बूटी की व्यवस्था करने को कहा था .

Read More
{}{}