trendingNow11879250
Hindi News >>करियर
Advertisement

Quiz: 8, 14, 26, 50,…में अगली संख्या क्या होगी?

GK Educational Quiz: आज हम आपको जीके के ऐसे ही सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बहुत काम के तो हैं ही लेकिन आसान भी हैं.   

Quiz: 8, 14, 26, 50,…में अगली संख्या क्या होगी?
Stop
chetan sharma|Updated: Sep 20, 2023, 06:09 AM IST

Quiz Questions and Answers: जनरल नॉलेज का मतलब अलग अलग सब्जेक्ट और फैक्ट्स की व्यापक समझ और जागरूकता से है जो किसी खास क्षेत्र के लिए नहीं हैं. इसमें इतिहास, भूगोल, विज्ञान, साहित्य, समसामयिक घटनाक्रम और बहुत कुछ समेत सब्जेक्ट्स की एक सीरीज शामिल है. अच्छा सामान्य ज्ञान होना जरूरी है क्योंकि यह लोगों को दुनिया की अच्छी तरह से समझ रखने, सार्थक बातचीत में इन्वॉल्व होने और सही फैसला लेने में मदद देता है. यह किताबें, समाचार पत्र पढ़ने और वर्तमान घटनाओं से अपडेट रहने के माध्यम से प्राप्त किया जाता है.   

सवाल 1 - भारत का राष्ट्रीय भोजन क्या है?
जवाब 1 - भारत का राष्ट्रीय भोजन खिचड़ी है.

सवाल 2 - कौन सा जीव पानी में रहता है लेकिन पानी नहीं पीता है?
जवाब 2 - मेंढ़क ही वो जीव है जो पानी में रहता है लेकिन पानी नहीं पीता है.

सवाल 3 - ऐसा कौन सा पक्षी है जिसके पंख नहीं होते हैं?
जवाब 3 - कीवी, एपटरीगिडे परिवार और एपट्रीक्स जेनस का विश्व में पाया जाने वाला सबसे छोटा जीवित और न उड़ने वाला पक्षी है.

सवाल 4 - भारत की सबसे महंगी ट्रेन कौन सी है?
जवाब 4 - भारत की सबसे महंगी ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस है.

सवाल 5 - 8, 14, 26, 50,…में अगली संख्या क्या होगी?
जवाब 5 - 8, 14, 26, 50, __ में अगली संख्या क्या होगी ये जानने के लिए क्रमशः दूसरी संख्या से पहली संख्या को घटाइए.

14 - 8= 6
26 - 14= 12
50 - 26= 24
X - 50= 48
लुप्त संख्या से 50 को घटाने पर 48 आएगा.
50 + 48 = 98 अगली संख्या होगी.

अब बढ़ते हैं दूसरे तरीके की तरफ:-
8, 14, 26, 50, दिया हुआ सवाल
8×2 - 2 = 14
14×2 - 2 = 26
26×2 - 2 = 50

इसी प्रकार
50×2 - 2 = 98

Read More
{}{}