trendingNow11752655
Hindi News >>करियर
Advertisement

Quiz: उस गाय का नाम बताओ जो समुद्र के अंदर रहती है?

GK Best Question: यहां बता जीके के ऐसे सवाल होते हैं जो आपके काम के तो होते हैं लेकिन शायद ही आपको इनके बारे में जानकारी हो.

Quiz: उस गाय का नाम बताओ जो समुद्र के अंदर रहती है?
Stop
chetan sharma|Updated: Jun 26, 2023, 09:37 AM IST

Trending Quiz: आपने गाय तो देखी होगी, लेकिन क्या समुद्र के अंदर रहने वाली गाय देखी है. जी हां समुद्र के अंदर रहने वाली गाय. आज आपकी जनरल नॉलेज बढ़ाने के लिए हम ऐसे ही सवाल और उनके जवाब आपके लिए लेकर आए हैं. ये ऐसे सवाल होते हैं जो आपके काम के तो होते हैं लेकिन शायद ही आपको इनके बारे में जानकारी हो. तो चलिए आपको ऐसे ही सवालों के बारे में बताते हैं.

सवाल: भारत के किस राज्य में रेल लाइन सबसे अधिक है?
जवाब: उत्तर प्रदेश में मार्ग किलोमीटर में सबसे लंबी रेलवे लाइन (नेटवर्क) है.

सवाल: किस देश के लोग ज्यादा पढ़ाई करते हैं?
जवाब: कनाडा के लोग ज्यादा पढ़ाई करते हैं.

सवाल: केचुआ किसकी मदद से सांस लेता है?
जवाब: केचुआ त्वाचा की मदद से सांस लेता है.

सवाल: दुनिया की सबसे छोटी मछली कौन सी है?
जवाब: अथवार्क गोबी को दुनिया की सबसे छोटी मछली माना जाता है.

सवाल: किस पेड़ की लकड़ी सोने से भी ज्यादा महंगी होती है?
जवाब: लाल चंदन की लकड़ी सोने से भी ज्यादा महंगी होती है.

सवाल: सबसे प्राचीन वेद कौन सा है?
जवाब: ऋग्वेद सबसे प्रचीन वेद है.

सवाल: समुद्र के अंदर रहने वाली गाय का नाम क्या है?
जवाब: समुद्र के अंदर पानी में रहने वाली गाय का विज्ञान की भाषा में नाम मैनाटी है. वैसे इसे समुद्री गाय कहते हैं. 

सवाल: समुद्री गाय क्या खाती है?
जवाब: ये समुद्र की सतह पर उगने वाली घास को खाकर जिंदा रहती है.

सवाल: क्या ये हमलावर होती है?
जवाब: समुद्री गाय को सबसे शरीफ जीव माना जाता है. यह कभी किसी पर हमला नहीं करती है.

सवाल: भारत का छोटा ताजमहल किसे कहा जाता है?
जवाब: बीबी का मकबरा को भारत का सबसे छोटा ताजमहल कहा जाता है.

सवाल: भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा लोकसभा सीट हैं?
जवाब: उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा लोकसभा सीट हैं.

Read More
{}{}