Hindi News >>शिक्षा
Advertisement

Gk Quiz: ऐसा कौन सा जीव है जो गर्दन कटने के बाद भी 7 दिन तक जिंदा रह सकता है?

GK Quiz in Hindi: आज हम आपको नौकरी हासिल करने में मदद करने के लिए आपकी जनरल नॉलेज बढ़ाने के कुछ सवाल बता रहे हैं.

Gk Quiz: ऐसा कौन सा जीव है जो गर्दन कटने के बाद भी 7 दिन तक जिंदा रह सकता है?
Stop
chetan sharma|Updated: Jun 30, 2024, 06:54 AM IST

GK trending Quiz: करियर की जब बात आती है तो सबसे पहले एक ही चीज आती है कि पढ़ाई के बाद कैसे अच्छी नौकरी हासिल की जाए कि लाइफ सेट हो जाए. आज हम आपको नौकरी हासिल करने में मदद करने के लिए आपकी जनरल नॉलेज बढ़ाने के कुछ सवाल बता रहे हैं. इससे आपको अपनी जीके बढ़ाने में मदद मिलने के साथ ही साथ देश दुनिया और इतिहास के बारे में भी जानकारी मिलेगी.

सवाल 1 - भारत में सबसे ज्यादा कौन सा फल खाया जाता है?
जवाब 1 - भारत में सबसे ज्यादा केला खाया जाता है.

सवाल 2 - अफीम का सबसे ज्यादा उत्पादन किस देश में होता है?
जवाब 2 - अफीम का सबसे ज्यादा उत्पादन अफगानिस्तान में होता है.

सवाल 3 - दुनिया में सबसे कम महिलाएं किस देश में रहती हैं?
जवाब 3 - दुनिया में सबसे कम महिलाएं वेटिकन सिटी में रहती हैं.

सवाल 4 - संविधान बनाने वाला दुनिया का पहला देश कौन सा है?
जवाब 4 -  संविधान बनाने वाला दुनिया का पहला देश अमेरिका है.

सवाल 5 - काली मिट्टी किस फसल के लिए उपयोगी मानी जाती है?
जवाब 5 - काली मिट्टी कपास की फसल के लिए उपयोगी मानी जाती है.

सवाल 6 - किस देश में एक भी सिनेमाघर नहीं है?
जवाब 6 - भूटान में एक भी सिनेमाघर नहीं है.

सवाल 7 - ऐसा कौन सा जीव है जिसकी गर्दन काटने के बाद भी 7 दिन जिंदा रहता है?
जवाब 7 - कॉकरोच एक ऐसा जीव है जो सिर कटने के बाद भी हफ्तेभर तक जीवित रह सकता है.

सवाल 8 - किस जानवर के दूध से बना पनीर सबसे महंगा बिकता है?
जवाब 8 - गधी के दूध से बना पनीर सबसे महंगा बिकता है.

सवाल 9 - इंसान का दिल 1 मिनट में कितनी बार धड़कता है?
जवाब 9 - इंसान का दिल 1 मिनट में 72 बार धड़कता है.

{}{}