trendingNow12376184
Hindi News >>शिक्षा
Advertisement

UPSC सिविल सेवा (मेंस) परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी, जानें कब और किस समय होंगे एग्जाम

UPSC Civil Services Mains Exam 2024 Date: यूपीएससी सिविल सेवा मेंस परीक्षा 2024 की एग्जाम डेट्स जारी कर दी गई हैं. परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर से 29 सितंबर के दौरान किया जाएगा.

UPSC सिविल सेवा (मेंस) परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी, जानें कब और किस समय होंगे एग्जाम
Stop
Kunal Jha|Updated: Aug 09, 2024, 04:07 PM IST

UPSC Civil Services Mains Exam 2024 Schedule: यूपीएससी ने सिविल सेवा मेंस परीक्षा 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी है. UPSC CSE मेन्स 20 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें हर एक दिन दो सेशन में परीक्षा आयोजित की जाएगी. सुबह का सेशन 9 से 12 बजे तक और दोपहर का सेशन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा.

जिन उम्मीदवारों ने UPSC CSE प्रीलिम्स 2024 परीक्षा पास की है, वे UPSC सिविल सेवा मेंस परीक्षा 2024 देने के लिए एलिजिबल हैं. 16 जून को आयोजित यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स 2024 के परिणाम 1 जुलाई को जारी किए गए थे. प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 14,627 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं.

यूपीएससी सिविल सेवा (मेंस) परीक्षा 2024 का पूरा शेड्यूल यहां देखें

तारीख पहली शिफ्ट (सुबह 9 से 12 बजे तक) दूसरी शिफ्ट (दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक)
20 सितंबर पेपर 1: निबंध (Essay) कोई पेपर नहीं
21 सितंबर पेपर 2: जनरल स्टडीज - 1 पेपर 3: जनरल स्टडीज - 2
22 सितंबर पेपर 4: जनरल स्टडीज - 3 पेपर 5: जनरल स्टडीज - 4
28 सितंबर पेपर ए: इंडियन लैंग्वेज पेपर बी: इंग्लिश
29 सितंबर पेपर 6: ऑप्शनल सब्जेक्ट पेपर - 1 पेपर 7: ऑप्शनल सब्जेक्ट पेपर - 2

इंडियन लैग्वेज (पेपर-ए) के ऑप्शनल में शामिल हैं: असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओडिया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली (देवनागरी/ओलचिकी लिपि), सिंधी (देवनागरी/अरबी लिपि), तमिल, तेलुगु, उर्दू.

ऑप्शनल सब्जेक्ट (पेपर-6 और पेपर-7) के लिए उपलब्ध ऑप्शन में शामिल हैं: एग्रीकल्चर, एनिमल हसबेंडरी एंड वेटरनरी साइंस, एंथ्रोपोलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री, सिविल इंजीनियरिंग, कॉमर्स एंड अकाउंटेंसी, इकोनॉमिक्स, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, ज्योग्राफी, जियोलॉजी, हिस्ट्री, लॉ, मैनेजमेंट, मैथ्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मेडिकल साइंस, फिलॉसफी, फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस एंड इनटरनेशनल रिलेशन, साइकोलॉजी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सोशियोलॉजी, स्टेटिस्टिक, ज़ूलॉजी और ऊपर लिस्ट की गई किसी भी एक भाषा का साहित्य.

इस साल यूपीएससी का लक्ष्य 1,056 रिक्तियों को भरना है, जिनमें बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (PwBD) के लिए आरक्षित 40 सीटें भी शामिल हैं.

Read More
{}{}