trendingNow12020714
Hindi News >>शिक्षा
Advertisement

GK Quiz: भारत के उस स्टेट का नाम बताएं, जहां अंग्रेजी में ही होता है सरकारी कामकाज?

GK Quiz: आज हम आपके लिए जीके के कुछ सवाल लेकर आए हैं, जो आपके बहुत काम के हैं. इन सवालों के जवाब भी बेहद आसान हैं. ये क्विज सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए काम की है.

GK Quiz: भारत के उस स्टेट का नाम बताएं, जहां अंग्रेजी में ही होता है सरकारी कामकाज?
Stop
Arti Azad|Updated: Dec 20, 2023, 08:18 PM IST

Trending GK Quiz: भारत में कई नदियां बहती हैं, लेकिन क्या आपको ऐसे देश के बारे में पता है, जहां एक भी नदी नहीं है. यहां दिए जा रहे जनरल नॉलेज से जुड़े कुछ सवालों में आपको इस सवाल का जवाब भी मिल जाएगा. आप अपना जीके और करेंट अफेयर्स स्ट्रॉन्ग करते रहे, क्योंकि इनसे जुड़े सवाल आजकल लगभग सभी परीक्षाओं और जॉब इंटरव्यू में पूछे जाते हैं. ऐसे में यहां दी जा रही जीके क्विज के सवाल-जवाब आपके बेहद काम आ सकते हैं.

सवाल: भारतीय संविधान को पहली बार कब संशोधित किया गया? 
जवाब: भारतीय संविधान को पहली बार सन 1950 में संशोधित किया था. 

सवाल: भारत का एक राज्य ऐसा है, जिसकी राजभाषा हिंदी नहीं है?
जवाब: नागालैंड की राजभाषा हिंदी नहीं बल्कि अंग्रेजी है. यहां सरकारी कामकाज भी अंग्रेजी में ही होता है. 

सवाल: भारत में प्रधानमंत्री के पद को क्या माना जाता है? 
जवाब: कार्यकारी प्रमुख

सवाल: सम्राट अशोक किसके उत्तराधिकारी  थे?
जवाब: सम्राट अशोक बिंदुसार के उत्तराधिकारी  थे

सवाल: ताजमहल, बीबी का मकबरा, एतमादुद्दौला का मकबरा किस चीज के स्मारक है? 
जवाब: ये मुगल कालीन मृत मशहूर हस्तियों के स्मारक हैं. 

सवाल: किस नदी को लंदन की गंगा नदी कहा जाता है?
जवाब: वहां बहने वाली टेम्स नदी लंदन की गंगा कहलाती है.

सवाल: दुनिया का एक ऐसा देश, जहां एक भी ट्रैफिक सिग्नल नहीं हैं?
जवाब: भूटान में एक भी ट्रैफिक सिग्नल नहीं है.

सवाल: जैन धर्म में महावीर को क्या माना जाता है?
जवाब: वास्तविक संस्थापक

सवाल: सिंधु घाटी सभ्यता का बंदरगाह कहां पर था? 
जवाब: सिंधु घाटी सभ्यता का बंदरगाह लोथल में था. 

सवाल: भारत में कौन-सी नदी दो राज्यों की लाइफलाइन है?
जवाब: सिक्किम की सबसे बड़ी नदी तीस्ता, जो सिक्किम और पश्चिम बंगाल को समृद्ध बनाती हैं, इसलिए इसे इन दोनों राज्यों का लाइफलाइन भी कहा जाता है. 

Read More
{}{}