Hindi News >>शिक्षा
Advertisement

GK Quiz: बताएं आखिर 'पराठे' को English में क्या कहते हैं?

General Knowledge Quiz: जो छात्र किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, वे नीचे दिए गए जनरल नॉलेज के सवालों के जरिए परीक्षा में पूछे जाने वाले GK सेक्शन की तैयारी कर सकते हैं.

GK Quiz: बताएं आखिर 'पराठे' को English में क्या कहते हैं?
Stop
Kunal Jha|Updated: Jun 26, 2024, 10:23 PM IST

GK Quiz in Hindi: अगर आप किसी भी कॉम्पिटेटिव एग्जाम व अन्य सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ खास जनरल नॉलेज के प्रश्न लेकर आए हैं. जिसकी तैयारी कर आप आसानी से UPSC और SSC जैसे एग्जाम के जनरल नॉलेज वाले सेक्शन को क्लियर कर लेंगे. 

सवाल 1 - सबसे पहले किसने बताया था कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है? 
(क) हिप्पार्कस
(ख) कोपरनिकस
(ग) हेनरी हम्बोल्ट
(घ) लुसाने ड्रिची

जवाब 1 - (ख) कोपरनिकस

- साल 1543 में, निकोलस कोपरनिकस ने ब्रह्मांड के अपने सिद्धांत को विस्तृत किया और बताया कि पृथ्वी अन्य बाकी ग्रहों के साथ सूर्य के चारों ओर घूमती है.

सवाल 2 - हैदराबाद में चारमीनार की स्थापना किसने की थी?
(क) अबुल फजल
(ख) सिराजुद्दौला
(ग) कुली कुतुब शाह
(घ) हैदराबाद के निजाम

जवाब 2 - (ग) कुली कुतुब शाह

- कुतुब शाही राजवंश के पांचवें शासक, मुहम्मद कुली कुतुब शाह ने 1591 में अपनी राजधानी को गोलकुंडा से नवगठित शहर हैदराबाद में स्थानांतरित करने के बाद चारमीनार का निर्माण किया था.

सवाल 3 - हम 'नेशनल स्पोर्ट्स डे' कब मनाते हैं?
(क) 1 मार्च
(ख) 22 मई
(ग) 14 दिसंबर
(घ) 29 अगस्त 

जवाब 3 - (घ) 29 अगस्त 

- हमारे देश में नेशनल स्पोर्ट्स डे हर साल 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है.

सवाल 4 - भारत का नेपोलियन किसे कहा जाता है?
(क) समुद्रगुप्त 
(ख) राम कृष्ण परमहंस
(ग) दादाभाई नौरोजी
(घ) रविंद्रनाथ टैगोर

जवाब 4 - (क) समुद्रगुप्त 

- समुद्रगुप्त को भारत का नेपोलियन कहा जाता है. उन्होंने भारत में गुप्त साम्राज्य के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. समुद्रगुप्त को कविता लिखने व पढ़ने का भी शौक था, जिस कारण उन्हें 'कविराज' यानी कवियों के राजा के रूप में भी जाना जाता था.

सवाल 5 - बताएं आखिर "पराठे" को English में क्या कहते हैं?

जवाब 5 - दरअसल, पराठे को इंग्लिश Flatbread कहते हैं.

{}{}