trendingNow11410455
Hindi News >>बिजनेस
Advertisement

Bank Holidays November 2022: नवंबर में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in November 2022: नवंबर महीना शुरू होने वाला है और अगर आप भी इस महीने में बैंक ब्रांच जाकर बैंकिंग का काम निपटाने वाले हैं तो पहले ये खबर जरूर पढ़ लें. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नवंबर की छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holiday List) जारी कर दी है.

Bank Holidays November 2022: नवंबर में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Stop
Zee News Desk|Updated: Oct 25, 2022, 06:12 PM IST

Bank Holidays In November 2022: नवंबर महीना शुरू होने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. अगर आप नवंबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई काम करने का प्लान कर रहे हैं तो पहले ये खबर जरूर पढ़ लें. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नवंबर 2022 (Bank Holidays In November 2022) की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट जारी कर दी है. इस लिस्ट के अनुसार नवंबर में कुल 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. 

RBI ने तीन कैटेगरी बांटी छुट्टियां

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंक हॉलीडे लिस्ट को तीन कैटेगरी में बांटा है. (Bank Holidays In November 2022) इसमें Negotiable Instruments Act, Real Time Gross Settlement Holiday और Banks Closing of Accounts शामिल हैं. राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा, कुछ राज्य-विशिष्ट छुट्टियां हैं, जिनमें सभी रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार भी शामिल हैं. आइए जानते हैं नवंबर के महीने में कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.

नवंबर में कुल 10 दिन बंद रहेंगे बैंक

1 नवंबर 2022 - कन्नड़ राज्योत्सव/कुट- बेंगलूरु और इंफाल में बैंक बंद
6 नवंबर 2022 - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
8 नवंबर 2022 - गुरुनानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहास पूर्णिमा/वांगला फेस्टिवल– अगरतला, बेंगलूरु, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोचि, पणजी, पटना, शिलांग और तिरुवनंतपुरम छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद  
11 नवंबर 2022 - कनकदासा जयंती/वांग्ला फेस्टिवल- बेंगलूरु और शिलांग में बैंक बंद
12 नवंबर 2022 - शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
13 नवंबर 2022 - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
20 नवंबर 2022 - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
23 नवंबर 2022 - सेंग कुत्सनेम- शिलांग में बैंक बंद
26 नवंबर 2022 - शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
27 नवंबर 2022 - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

Read More
{}{}