trendingNow11709268
Hindi News >>भोजपुरी
Advertisement

Sapna Choudhary Bhojpuri Song: हरियाणवी गाना छोड़ जब भोजपुरी धुन पर नाची सपना चौधरी, 'मटक मटक' कर काटा गदर!

Sapna Choudhary, हरियाणा की डांसिंग क्वीन अपने हर गाने और वीडियो से लोगों के दिल में हलचल मचा देती हैं! क्या आपने सपना चौधरी का पहला सुपरहिट भोजपुरी गाना देखा है? इस गाने में हसीना ने 'मटक मटक' कर गदर काट दिया है!

Sapna Choudhary Bhojpuri Song: हरियाणवी गाना छोड़ जब भोजपुरी धुन पर नाची सपना चौधरी, 'मटक मटक' कर काटा गदर!
Stop
Ananya Srivastava|Updated: May 24, 2023, 03:32 PM IST

Matak Matak Sapna Choudhary Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्मों की जितनी पूछ है, उतना ही पसंद लोग भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज को करते हैं. यह कहा जा सकता है कि म्यूजिक वीडियोज को वो कई बार फिल्मों से ज्यादा पसंद करते हैं, उनकी पहुंच और फैन फॉलोइंग, दोनों ज्यादा है! आज हम आपको खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के एक जबरदस्त म्यूजिक वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें न आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) है, न अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और न ही मोनालिसा (Monalisa)! इस भोजपुरी वीडियो में हरियाणा की 'डांसिंग क्वीन' सपना चौधरी (Sapna Choudhary) है. सपना का यह भोजपुरी सॉन्ग कौन सा है, इसका वीडियो कैसा है और इसे कैसा रिस्पॉन्स मिला है, आइए सबकुछ जानते हैं... 

हरियाणवी गाना छोड़ जब भोजपुरी धुन पर नाची सपना चौधरी

जैसा कि हमने आपको अभी बताया, हम यहां भोजपुरी म्यूजिक वीडियो की बात कर रहे हैं जिसमें हरियाणा की 'क्वीन' सपना चौधरी ने जबरदस्त डांस किया है. इस गाने में सपना के साथ खेसारी लाल नजर आ रहे हैं और दोनों ने काफी अच्छा डांस किया है. इस गाने को विश्वजीत चौधरी ने गाया है और गुलशन म्यूजिक ने धुन दी है. 

हरियाणा की हसीना ने 'मटक मटक' कर काटा गदर! 

बता दें कि इस गाने का नाम 'मटक मटक' (Matak Matak) है और इसके वीडियो में आप देख सकते हैं कि खेसारी लाल और सपना अलग-अलग सेटअप और कॉस्ट्यूम्स में नाच रहे हैं. भोजपुरी सिनेमा और हरियाणवी सिनेमा के ये दो सुपरस्टार एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं और गाने की धुन भी काफी कैची हा! इस गाने को अगस्त, 2022 में पोस्ट किया गया था और अब तक इसे 21 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

Read More
{}{}