trendingNow11709153
Hindi News >>भोजपुरी
Advertisement

Khesari Lal Yadav के इस गाने की यूट्यूब पर मची धूम, देखते नहीं थक रहे फैंस!

Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और उनकी हर फिल्म और हर गाना फैंस को बहुत पसंद आता है. आज हम आपको खेसारी लाल के एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे फैंस ने इतना पसंद किया कि वो उसके वीडियो को देखते नहीं थक रहे हैं...

Khesari Lal Yadav के इस गाने की यूट्यूब पर मची धूम, देखते नहीं थक रहे फैंस!
Stop
Ananya Srivastava|Updated: May 24, 2023, 02:23 PM IST

Bhojpuri Song Tu Murli Bajawat: भोजपुरी इंडस्ट्री हले ही छोटी हो, इसके सितारे बहुत पॉपुलर हैं और उनके चाहने वाले पूरी दुनिया में फैले हुए हैं! इन सितारों में टॉप स्टार्स की बात करें तो एक नाम जो जरूर लिया जाएगा, वो खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का है जिन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज हम खेसारी लाल के ही एक म्यूजिक वीडियो की बात कर रहे हैं जिसे रिलीज हुए काफी समय हो चुका है लेकिन आज भी वो लोगों के दिलो-ओ-दिमाग पर छाया हुआ है. यह वीडियो कौनसा है, इसमें ऐसा क्या खास है और खेसारी लाल के साथ एक्ट्रेस कौन सी है, आइए सबकुछ जानते हैं... 

Khesari Lal Yadav के इस गाने की यूट्यूब पर मची धूम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय में खेसारी लाल की फिल्म 'बोल राधा बोल' (Bol Radha Bol) के गाने, 'तू मुरली बजावत' (Tu Murli Bajawat) की बात कर रहे हैं. बता दें कि इस गाने को गाया भी खेसारी लाल और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने है और इसमें नजर भी यही दोनों सितारे आ रहे हैं. इस गाने को यूट्यूब पर दिसंबर, 2022 में रिलीज किया गया था और आज भी ये बहुत सुना जा रहा है. 

वीडियो को देखते नहीं थक रहे हैं फैंस!

बता दें कि 'तू मुरली बजावत' का वीडियो 20 हजार व्यूज तक पहुंचने जा रहा है और एक फिल्म का गाना इस तरह परफॉर्म कर रहा है, ये काफी अच्छी बात है! इस गाने की शुरुआत ही प्रियंका सिंह और खेसारी लाल की किस से होती है जिसके बाद खेसारी लाल सपनों की दुनिया में खो जाते हैं. प्रियंका और खेसारी फिर 'राधा-कृष्ण' की तरह वन में मुरली बजाते और नाचते नजर आ रहे हैं. इस गाने के वीडियो को करीब 400 लाइक्स भी मिले हैं. 

Read More
{}{}