trendingNow11902958
Hindi News >>ऑटोमोबाइल
Advertisement

भारत में इन 10 कारों का जलवा, इन्हें ही खरीद रहे लोग; टॉप वाली की कीमत बस 6.61 लाख

Top-10 Best Selling Cars: आठवें, नौवें और दसवें नंबर पर क्रमश: Tata Punch, Hyundai Creta और Hyundai Venue रही हैं.

Maruti Baleno
Stop
Lakshya Rana|Updated: Oct 06, 2023, 02:12 PM IST

Top-10 Best Selling Cars In September 2023: आमतौर पर सितंबर के आसपास भारतीय ऑटोमोटिव बाजार में उछाल देखा जाता है, जो पूरे त्योहारी सीजन में बना रहता है. बीते सितंबर में भी कारों की अच्छी बिक्री हुई. सबसे ज्यादा बिक्री Maruti Baleno की हुई. सितंबर 2023 में इसकी कुल 18,417 यूनिट्स बिकी हैं जबकि सितंबर 2022 में इसकी 19,369 यूनिट्स बिकी थीं. यानी, सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 5 प्रतिशत की गिरावट आई लेकिन इसके बावजूद यह सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों लिस्ट में टॉप पर जगह हासिल करने में कामयाब रही. इसकी शुरुआती कीमत 6.61 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है.

कारों की बिक्री

इसके बाद Maruti Wagon R दूसरे नंबर पर रही, सितंबर 2023 में इसकी कुल 16,250 यूनिट्स बिकीं जबकि सितंबर 2022 में 20,078 यूनिट्स बिकी थीं. इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की गिरावट आई है. इसके बाद तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमश:Tata Nexon और Maruti Brezza रहीं.  Nexon की सितंबर 2023 में 15,325 यूनिट्स बिकीं, जो सितंबर 2022 में बिकी 14,518 यूनिट्स के मुकाबले 6 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं, Brezza की सितंबर 2023 में 15,001 यूनिट्स बिकी, जो सितंबर 2022 में बिकी 15,445 यूनिट्स से 3 प्रतिशत कम है. 

इन कारों की भी अच्छी बिक्री हुई

पांचवें नंबर पर Maruti Swift रही. इसकी सितंबर 2023 में कुल 14,703 यूनिट्स बिकी हैं. इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. दरअसल, सितंबर 2022 में इसकी कुल 11,988 यूनिट्स बिकी थीं. वहीं, छठे और सातवें नंबर पर Maruti Dzire और Maruti Ertiga रहीं. Dzire की सितंबर 2023 में 13,880 यूनिट्स बिकीं, जो सितंबर 2022 में बिकी 9,601 यूनिट्स के मुकाबले 45% ज्यादा है. सितंबर 2023 में Ertiga की 13,528 यूनिट्स बिकीं, जो सितंबर 2022 में बिकी 9,299 यूनिट्स से 45% ज्यादा है. 

ये एसयूवी भी टॉप-10 कारों में शामिल

इनके बाद आठवें, नौवें और दसवें नंबर पर क्रमश: Tata Punch, Hyundai Creta और Hyundai Venue रही हैं. Punch की सितंबर 2023 में 13,036 यूनिट्स बिकीं, जो सितंबर 2022 में बिकी 12,251 यूनिट्स से 6% ज्यादा है. Creta की सितंबर 2023 में 12,717 यूनिट्स बिकीं, जो सितंबर 2022 में बिकी 12,866 यूनिट्स से 1% कम है. Venue की सितंबर 2023 में 12,204 यूनिट्स बिकीं, जो सितंबर 2022 में बिकी 11,033 यूनिट्स से 11% ज्यादा है.

Read More
{}{}