trendingPhotos1620741
PHOTOS

Mahindra ने तोड़ दिया सबका घमंड, 7 सीटर कारों में सबसे ज्यादा बिक्री, Ertiga-Innova देखती रह गई

Car Sales February 2023: महिंद्रा की दो कारों ने अर्टिगा को पछाड़ सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर (Best Selling 7 Seater) का खिताब अपने नाम कर लिया है. फरवरी के महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर कारों की लिस्ट इस प्रकार है:

 

Advertisement
1/6

Best Selling 7 Seaters car:  देश में 7 सीटर कारों की भी अच्छी डिमांड है. टोयोटा इनोवा (Toyota Innova) और मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) को काफी पसंद किया जाता है, हालांकि अब इस सेगमेंट पर महिंद्रा का कब्जा होता दिख रहा है. महिंद्रा की दो कारों ने अर्टिगा को पछाड़ सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर (Best Selling 7 Seater) का खिताब अपने नाम कर लिया है. फरवरी के महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर कारों की लिस्ट इस प्रकार है:

2/6

1. Mahindra Bolero:  महिंद्रा बोलेरो फरवरी 2023 में बेची गई कुल 9,782 यूनिट्स के साथ, नई स्कॉर्पियो-एन और मारुति सुजुकी एर्टिगा को पछाड़कर सबसे अधिक बिकने वाली 7 सीटर कार थी. हालांकि पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री में 11 प्रतिशत की गिरावट आई, लेकिन इसने शीर्ष-विक्रेता के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखी.

3/6

2. Mahindra Scorpio: फरवरी 2023 में घरेलू बिक्री 6,950 यूनिट तक पहुंचने के साथ महिंद्रा स्कॉर्पियो दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली 7 सीटर कार थी, जो 2022 में इसी महीने की तुलना में 166 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाती है. पिछले साल की शुरुआत में लॉन्च की गई स्कॉर्पियो-एन और स्कॉर्पियो क्लासिक की काफी मांग रही है.

4/6

3. Maruti Suzuki Ertiga: फरवरी 2023 में मारुति सुजुकी एर्टिगा 6,472 यूनिट्स की कुल बिक्री के आंकड़े के साथ तीसरे स्थान पर आ गई. फरवरी 2022 की 11,649 यूनिट्स की तुलना में अर्टिगा ने 44 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है. 

5/6

4. Kia Carens: किआ कैरेंस चौथी सबसे अधिक बिकने वाली 7 सीटर कार थी, जिसकी घरेलू बिक्री फरवरी 2023 में 6,248 यूनिट्स तक पहुंच गई. इसने 2022 में इसी महीने की तुलना में 22 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है.  फरवरी 2022 में इसकी 5,109 यूनिट्स बिकीं.

6/6

5. Mahindra XUV700: महिंद्रा एक्सयूवी700 ने 4,505 यूनिट्स की बिक्री के साथ 9 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की, जिससे यह भारत में पाँचवीं सबसे अधिक बिकने वाली 7 सीटर कार बन गई.

 





Read More