trendingNow11842881
Hindi News >>ऑटोमोबाइल
Advertisement

इस सस्ती SUV में हैं 32 सेफ्टी फीचर्स, लेवल-2 ADAS भी दिया; कीमत क्रेटा के 'बराबर'

Kia Seltos: इसकी कीमत 10.90 लाख रुपये से 20 लाख रुपये (एक्स शोरूम) के बीच है. लगभग इसी प्राइस रेंज (10.87-19.20 लाख रुपये) में हुंडई क्रेटा भी आती है.

Kia Seltos
Stop
Lakshya Rana|Updated: Aug 27, 2023, 11:00 AM IST

2023 Kia Seltos Facelift: भारतीय बाजार में किआ सेल्टोस (Kia Seltos) को पहली बार साल 2019 में लॉन्च किया गया था. इसके बाद एसयूवी को अपडेट्स मिले और हाल ही में इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया गया है. इसके 2023 फेसलिफ्ट वर्जन में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें सबसे बड़ा अपडेट लेवल-2 ADAS के तौर मिला है, इसके लिए तीन रडार (एक आगे और दो रियर में) दिए गए हैं. इसके लेवल-2 ADAS में 17 सेफ्टी फीचर्स हैं. अगर सेफ्टी की ही बात करें तो इसमें 15 सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं. इस तरीके से एसयूवी में कुल 32 सेफ्टी फीचर्स मिल जाते हैं, जो वेरिएंट पर निर्भर करते हैं.

किआ सेल्टोस ADAS फीचर्स

1. FCW (फ्रंट कोलिजन वार्निंग) 
2. FCA- (फ्रंट कोलिजन असिस्‍टेंस- कार)
3. FCA–Ped (फ्रंट कोलिजन असिस्टेंस- पैदल यात्री)
4. FCA–Cyc (फ्रंट कोलिजन असिस्‍टेंस- साइकिल चालक) 
5. FCA– JT (फ्रंट कोलिजन असिस्टेंस- जंक्शन टर्निंग)
6. LDW (लेन डिपार्चर वार्निंग)
7. LKA (लेन कीपिंग असिस्ट)
8. LFA (लेन फॉलोइंग असिस्ट)
9. HBA (हाई बीम असिस्ट)
10. DAW (ड्राइवर एटेंशन वार्निंग)
11. SCC with S&G (स्टॉप एंड गो के साथ स्मार्ट क्रूज़ कंट्रोल) 
12. BCW (ब्लाइंड-स्पॉट कोलिजन वार्निंग)
13. BCA (ब्लाइंड-स्पॉट कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट)
14. RCCW (रियर क्रॉस-ट्रैफ़िक कोलिजन वार्निंग)
15. RCCA (रियर क्रॉस-ट्रैफिक कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट)
16. SEW (सेफ एक्जिट वार्निंग)
17. LVDA (लीडिंग व्‍हीकल डिपार्चर अलर्ट)

किआ सेल्टोस स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स

1. ABS (एंटी-लॉक ब्रेक सिस्टम)
2. BAS (ब्रेक फोर्स असिस्ट सिस्टम)
3. ऑल व्हील डिस्क ब्रेक
4. ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्‍टेबिलिटी कंट्रोल)
5. VSM (व्‍हीकल स्‍टेबिलिटी मैनेजमेंट)
6. HAC (हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल)
7. ESS (इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल)
8. हाईलाइन टायर प्रेशर मॉनिटर
9. रियर पार्किंग सेंसर 
10. स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक 
11. इम्पैक्ट सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक
12. रिमाइंडर के साथ  फ्रंट और रियर ऑल सीट 3 प्‍वाइंट सीट बेल्‍ट 
13. फ्रंट डुअल एयरबैग
14. फ्रंट सीट साइड
15. साइड कर्टेन एयरबैग

Read More
{}{}