trendingNow11914203
Hindi News >>ऐस्ट्रो
Advertisement

Shardiya Navratri 2023: शुरू होने वाले हैं शारदीय नवरात्र, कलश स्थापना के लिए आपको मिलेगा केवल 46 मिनट का मुहूर्त

Shardiya Navratri 2023: आज पितृ पक्ष का समापन हो जाएगा. इसके साथ ही रविवार यानी 15 अक्टूबर से मां दुर्गा की आराधना वाले  शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएंगे. 

Shardiya Navratri 2023: शुरू होने वाले हैं शारदीय नवरात्र, कलश स्थापना के लिए आपको मिलेगा केवल 46 मिनट का मुहूर्त
Stop
Devinder Kumar|Updated: Oct 14, 2023, 05:08 AM IST

Shardiya Navratri 2023 Date and Timing: सनातन धर्म में बेहद पवित्र माने जाने वाले शारदीय नवरात्र 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले हैं. पितृ पक्ष के बाद आने वाली इस चैत्र नवरात्रि का बहुत महत्व माना जाता है. धार्मिक विद्वानों के मुताबिक शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तारीख से होती है. इस बार यह तिथि 15 अक्टूबर पड़ रही है. नवरात्रि के 9 दिनों की शुरुआत में कलश की स्थापना (Shardiya Navratri 2023 Kalash Sthapna) कर मां दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है. 

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

सनातन धर्म की मान्यताओं के मुताबिक नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना (Shardiya Navratri 2023 Kalash Sthapna Shubh Muhurta Timing) करना बेहद जरूरी होता है. इसकी स्थापना के साथ ही नवरात्रि का त्योहार शुरू हो जाता है. इस बार नवरात्रि की कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 44 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक बन रहा है. दूसरे शब्दों में कहें तो आपके पास कलश स्थापना के लिए केवल 46 मिनट शुभ मुहूर्त होगा. आपको इससे पहले सारी तैयारियां करके शुभ मुहूर्त में कलश स्थापित करना होगा अन्यथा आपको कलश स्थापना का पुण्य फल नहीं मिलेगा. 

किस दिन किस देवी की होगी पूजा

15 अक्टूबर 2023: मां शैलपुत्री (पहला दिन) 
16 अक्टूबर 2023: मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन) 
17 अक्टूबर 2023: मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन) 
18 अक्टूबर 2023: मां कुष्मांडा (चौथा दिन) 
19 अक्टूबर 2023: मां स्कंदमाता (पांचवा दिन) 
20 अक्टूबर 2023: मां कात्यायनी (छठा दिन)
21 अक्टूबर 2023: मां कालरात्रि (सातवां दिन) 
22 अक्टूबर 2023: मां महागौरी (आठवां दिन) 
23 अक्टूबर 2023: महानवमी (नौवां दिन) 
24 अक्टूबर 2023: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, (दशहरा)

Read More
{}{}